बैजनाथपुर ओपी क्षेत्र के तिरी पंचायत के बराही में रुपया लेन-देन के विवाद में दो पक्ष में मारपीट व गोलीबारी की घटना में एक पक्ष के 26 वर्षीय विनोद यादव को दो गोली मारी गयी। युवक के पंजरा में और एक पीठ पर गोली लगी। गंभीर स्थिति में आनन-फानन में ग्रामीणों ने सदर अस्पताल सहरसा इलाज के लिए ले गए। जहां से उसे परिजनों ने सहरसा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार चल रहा है।
घायल के परिजनों ने बताया कि 30 हजार रुपया लेकर घायल विनोद यादव से गांव के ही मंतोष यादव, दिलखुश यादव अमित यादव से विवाद चल रहा था। देर शाम विनोद यादव को 30 हजार रुपए देने की बात कहकर इन सभी लोगों ने अपने घर पर उसे बुलाया एवं फिर गोली मार दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। इस संबंध में बैजनाथपुर ओपीध्यक्ष संजय कुमार दास ने बताया कि पुराना लेनदेन का मामला है, जांच चल रही है।