कोशी लाइव/सनातन यादव
सहरसा। पस्तपार पुलिस शिविर क्षेत्र के धबौली पुर्वी पंचायत के रहुआ गांव वार्ड संख्या 06में मंगलवार की सुबह करंट से एक किसान दामोदर यादव पिता स्वर्गीय परमेश्वरी यादव की मौत हो गई। वह खेत में काम करने गए थे तभी टूटे तार की चपेट में आ गए। इसकी जानकारी पर परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिवारजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सूचना पर पुलिस शिविर पस्तपार दल बल के साथ गांव पहुंच घटना की जानकारी ले। सव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सहरसा भेज दिया। वहीं ग्रामीण बताते हैं कि घटना के बाद बिजली निगम पतरघट को सुचना देने के घंटों बाद बिजली कटौती की गई। एवं विभागीय लापरवाही बताते हुए। अधिकारियों को जिम्मेदार बाताई है। घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण जिप सदस्य संतोष यादव मुखिया पति बेचन सादा पैक्स अध्यक्ष शलेन्दर यादव समाज सेवी राजा यादव दिलखुश दिलसन एवं ग्रामीण उपस्थित थे।