Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA/फर्जी डीआईजी बनकर साइबर ठगी का प्रयास - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, August 12, 2023

SAHARSA/फर्जी डीआईजी बनकर साइबर ठगी का प्रयास

सहरसा। नगर संवाददाता
शहर के एक दवा दुकानदार को डीआईजी बन कर कॉल किए जाने का मामला सामने आया है। तथाकथित डीआईजी के द्वारा दवा दुकानदार को फोन किया गया और फिर मैसेज भेजा गया। मामले में भारतीय नगर वार्ड 35 निवासी सुचैन कुमार ने साइबर थाना में आवेदन देकर बताया कि मेरे मोबाईल नंबर पर एक अनजान नंबर 8403834018 से शनिवार की सुबह 09:03 पर एक कॉल एवं मेसेज आया। अपने आप को डीआईजी, सहरसा योगेश शर्मा बताते हुए कहा कि आपके दुकान में गैर कानूनी सामान बिकता है जिसकी शिकायत उपर से आया है। कल 10 बजे आपके दुकान पर छापामारी होगा । जिसपर मैने स्पष्ट रूप से कहा कि मेर प्रतिष्ठान में किसी भी प्रकार का कोई गैरकानूनी काम नहीं हाता है। तब उन्होंने मेरे व्हाट्सएप पर एक नोटिस भेजा। जिसमें कहा कि वे स्वयं एवं अपने अधिकारियो के साथ मेरे दुकान पर छापा मारने आयेंगे। पीड़ित ने बताया कि नोटिस देखने प्रतीत होता है कि वह एक जाली नोटिस है।ऐसा लगता है कि डीआईजी सहरसा के नाम पर कोई ठगी करने का प्रयास कर रहा है। पीड़ित के आवेदन पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इधर सदर थाना क्षेत्र के बेंगहा वार्ड दस निवासी प्रवीण कुमार से साइबर ठगों ने 68 सौ 90 रूपया ठगी कर लिया। पीड़ित ने बताया कि मेरे मोबाइल फोन पर कॉल कर इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक अपडेट करने के नाम पर ओटीपी मांगा और ओटीपी देते ही खाते से फर्जीवाड़ा कर रूपया निकासी कर लिया गया है। पीड़ित ने मामले में कार्रवाई करने की मांग की है।