Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA:बारिश की वजह से कोसी के जलस्तर में इजाफा:सहरसा में लोगों को भय, राहत के लिए नहीं की गई है कोई व्यवस्था - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, August 11, 2023

SAHARSA:बारिश की वजह से कोसी के जलस्तर में इजाफा:सहरसा में लोगों को भय, राहत के लिए नहीं की गई है कोई व्यवस्था

नेपाल के तराई इलाके में हो रही बारिश की वजह से कोसी का जलस्तर लागातार बढ़ रहा है। जिससे कोसी तटबंध के अंदर बसे लोग खतरे की आशंका को लेकर सहमे है। मानसून शुरू होते ही कोसी का रौद्र रूप हर साल देखने को मिलता है ऐसे में मानसून की शुरुआत में वर्षा नहीं होने से कोसी उफान पर नहीं थी। जिस वजह से नवहट्टा प्रखंड के कोसी नदी के अंदर बसे लाखों की आबादी बेफिक्र थे। लेकिन लागातार चार दिन से हो रही वर्षा ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

हालात बिगड़े तो कहां जाएंगे ग्रामीण

स्थानीय लोग संतोष कुमार सुमन ने कहा कि कोसी नदी का जलस्तर बढ़ रहा है, हालांकि जिला प्रशासन की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। लेकिन अब तक कोई व्यवस्था नहीं की गई है की अगर हालात बिगड़े तो लोगों का ठिकाना क्या होगा, कहां रहेंगे।

स्थानीय मोहम्मद कलाम ने कहा कि लगातार बारिश हो रही है। जिससे कोसी नदी का जलस्तर बढ़ गया है। आसपास के ग्रामीणों को डर सता रहा है कि अगर कहीं और ज्यादा बारिश होती है और कोसी नदी का जलस्तर और बढ़ जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की तरफ से कोई देख-रेख नहीं किया जा रहा है।