Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA:बाइक पर सवार तीन युवक कुछ छात्राओं के साथ कर रहे थे छेड़खानी, परिजनों द्वारा रोकने पर मार दी गोली - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, August 11, 2023

MADHEPURA:बाइक पर सवार तीन युवक कुछ छात्राओं के साथ कर रहे थे छेड़खानी, परिजनों द्वारा रोकने पर मार दी गोली

मधेपुरा में छेड़खानी के बाद गोलीबारी

बुधवार की देर शाम को मधेपुरा के चौसा-उदाकिशुनगंज स्टेट हाइवे पर एक युवक को गोली मारकर बदमाशों ने जख्मी कर दिया. गोली से जख्मी युवक को भागलपुर रेफर किया गया है.दरअसल, बाइक पर सवार होकर आए तीन युवक कुछ छात्राओं के साथ छेड़खानी कर रहे थे. इसी बीच छात्रा के रिश्तेदार वहां पहुंच गये और उन मनचलों को रोका. जिसके बाद दोनों ओर से नोकझोंक शुरू हो गयी. इसी बीच मनचलों ने फायरिंग शुरू कर दी. जिसमें गोली एक युवक को लग गयी.