Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR /सुनो अपना नंबर दो न ! गरीब रथ एक्सप्रेस में लड़की का जबरन हाथ पकड़ मोबाइल नंबर देने की जिद करने लगा लड़का, जानिए फिर क्या हुआ - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, August 8, 2023

BIHAR /सुनो अपना नंबर दो न ! गरीब रथ एक्सप्रेस में लड़की का जबरन हाथ पकड़ मोबाइल नंबर देने की जिद करने लगा लड़का, जानिए फिर क्या हुआ

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। यहां सहरसा से अमृतसर जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस में एक युवती के साथ छेड़खानी की मामला सामने आया है। बताया जा रहा है ट्रेन की बोगी के अंदर एक युवक ने युवती का जबरन हाथ पकड़ लिया और मोबाइल नंबर एक्सचेंज करने करने की बात कहने लगी।

इसके बाद युवती बुरी तरह से डर गई और मामले की जानकारी अपने पिता को फ़ोन करके दी जिसके बाद यह मामला रेल थाना मुजफ्फरपुर पहुंचा और युवती का आवेदन दर्ज करवाया गया। यह लड़की लखनऊ जाने के लिए ट्रेन पकड़ी थी। वहीं, इस मामले में रेल थानेदार दिनेश कुमार साहू ने बताया कि- लड़की के आवेदन पर फिलहाल जीरो एफआईआर दर्ज की जा रही है। यह मामला गोरखपुर के समीप की है। जीरो एफआईआर दर्ज कर संबंधित थाने को मामला भेजा जाएगा। वहीं से आगे की कार्रवाई की जाएगी।


वहीं,अपनी शिकायत में युवती ने बताया है कि - वह मुजफ्फरपुर के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र इलाके की रहने वाली है। उसकी टिकट 12203 सहरसा अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस में थी। वह लखनऊ जाने के लिए निकली थी। मुजफ्फरपुर जंक्शन से ट्रेन पकड़ी। ट्रेन में बोगी संख्या जी 13 में बैठी थी। जब ट्रेन गोरखपुर जंक्शन पहुंची तो एक युवक बगल में आकर बैठ गया और मेरा हाथ पकड़ लिया। वह लगातार मोबाइल नंबर की मांग करने लगा। नंबर नही देने पर अभद्र व्यवहार करने लगा। इससे वह काफी डर गई।


वह अपने पिता को कॉल कर मामले की जानकारी दी। उसकी तबीयत भी बिगड़ गई। किसी तरह वह लखनऊ उतरी। फिर अपने परिचित के घर गई। वहां उनका इलाज किया गया। इसके बाद रेलवे कंट्रोल को भी घटना की शिकायत दी गई। इसके बाद कहा गया कि जीआरपी में मामला दर्ज कराए। इसके बाद लड़की ने रेल थाना मुजफ्फरपुर में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।