संवाददसूत्र,हरनौत: बिहार के नालंदा में हरनौत नगर पंचायत के वार्ड नंबर- 17 के पार्षद रौशन कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पार्षद की हत्या के बाद अपराधियों ने शव को सड़क के किनारे फेंके दिया। मृतक के भाई ने सुधीर कुमार ने वेना थानाक्षेत्र के सरथा गांव के किशन कुमार और बख्तियारपुर (पटना) के राकेश कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
हरनौत नगर पंचायत के नियामतपुर गांव के 26 वर्षीय पार्षद रौशन कुमार की हत्या के इस मामले पर नगर पंचायत के पार्षदों ने दुख व्यक्त करते हुए घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
पार्षद को लगी थी दो गोलियां
रौशन के स्वजन के अनुसार, रौशन बुधवार की शाम बाइक से बिहार शरीफ के लिए निकला था। लगभग साढ़े नौ बजे रात में पुलिस द्वारा मौत की सूचना दी गई। भागन बिगहा ओपी पुलिस शव को सदर अस्पताल लेकर पहुंच गई थी। शरीर में दो गोली के जख्म पाए गए थे।
क्या बोला पार्षद का परिवार
स्वजन का दावा है कि रौशन के हत्यारों ने योजना बनाकर पहले उसे फोन करके बुलाया। उसके बाद गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या को हादसे का रूप देने के लिए अपराधियों ने शव को सड़क किनारे फेंक दिया।
पार्षद को एक गोली पेट में और दूसरी गोली सिर में मारी गई थी। गुरुवार दोपहर शव पहुंचने ही मोहल्ले में चीख-पुकार मच गई। घटना के बाद घटना स्थल पर सैकड़ों महिला-पुरुष और पार्षद मौजूद थे।
रौशन के माता-पिता की हो चुकी है मौत
पिता सुहावन पासवान की मौत सड़क दुर्घटना हुई थी।जबकि मां कांति देवी की चार वर्ष पहले आकस्मिक मौत हो गई थी। तीन भाइयों में रौशन सबसे बड़ा था। इसका कोई संतान नहीं है। पत्नी इंदू देवी, भाई आनंद कुमार व राजा कुमार समेत अन्य सवजन का रो-रो कर बुरा हाल था।
सदर डीएसपी डॉ. शिबली नोमानी ने बताया कि रौशन को पुलिस अधिकारी सदर अस्पताल ले गए थे। लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आरोपित फरार है।