पूर्णिया में प्रशासन का फर्जी बोर्ड लगाकर कार से शराब तस्करी कर रहे दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। तस्कर पुलिस को चकमा देने के लिए प्रशासन लिखे टाटा सूमो गोल्ड का इस्तेमाल करते थे। वे प्रशासन लिखे फर्जी बोर्ड की आड़ में बंगाल से विदेशी शराब खरीदते इसके बाद अररिया में शराब की सप्लाई करते।
हालांकि बुधवार शाम इनकी चालाकी पकड़ी गई। कसबा थाना कि पुलिस ने प्रशासन लिखे टाटा सुमो गोल्ड से 484 लीटर विदेशी शराब बरामद किया। साथ ही गढ़बनैली ओवर ब्रिज के समीप पुलिस ने विशेष छापेमारी कर एक कार से 290 बोतल कोडीन युक्त कफ शिरप के साथ दो तस्करों को धर दबोचा है।
शातिर तस्कर इसी टाटा सूमो गोल्ड में प्रशासन का फर्जी बोर्ड लगाकर विदेशी शराब की तस्करी करते थे
शातिर तस्कर इसी टाटा सूमो गोल्ड में प्रशासन का फर्जी बोर्ड लगाकर विदेशी शराब की तस्करी करते थे
घटना की जानकारी देते हुए सदर एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने बताया कि पुलिस को फोन पर गुप्त सूचना मिली कि कुछ शराब तस्कर प्रशासन लिखे टाटा सूमो गोल्ड से बंगाल से विभिन्न ब्रांडों के 484 लीटर विदेशी शराब की खेप लेकर अररिया जा रहे हैं। जिसे पकड़ने के लिए पुलिस की एक टीम की गठन की गई।
इस पुलिस टीम ने गुप्त रेड कर सूमो गोल्ड गाड़ी को रोकने की कोशिश की। जिसके बाद शातिर तस्कर पकड़े जाने के डर से कसबा पेट्रोलपंप के समीप टाटा सूमो गोल्ड को सड़क किनारे खड़ी कर भागने निकले। पुलिस ने जब प्रशासन लिखे सूमो की जांच की तो गाड़ी से अलग-अलग ब्रांड के कुल 484.39 लीटर विदेशी शराब बरामद की।
साथ ही पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गढ़बनैली ओवर ब्रिज के निकट से एक कार में रखे 290 बोतल कोडीन युक्त कफशिरप के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है। दोनों तस्कर की पहचान अररिया जिले के फारबिसगंज थाना क्षेत्र के राजीव कुमार साह व मनमोहन मंडल उर्फ पवन के रूप में हुई है। शातिर तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।