Kosi Live-कोशी लाइव अररिया में MIMIM के जिलाध्यक्ष के घर रेड, रहमत अली समेत पांच पुलिस हिरासत में; क्या है वजह? - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, August 11, 2023

अररिया में MIMIM के जिलाध्यक्ष के घर रेड, रहमत अली समेत पांच पुलिस हिरासत में; क्या है वजह?



अररिया : एमआइएमआइएम के जिलाध्यक्ष रहमत अली के घर रेड
एमआइएमआइएम के जिलाध्यक्ष रहमत अली के बथनाहा ओपी के सोनापुर पंचायत के चकोरबा स्थित घर पर पुलिस ने शुक्रवार की सुबह लगभग छह बजे रेड की। बताया जा रहा है कि हाल के वर्षों में उन्होंने काफी संपत्ति अर्जित की है। हालांकि, रेड के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

रेड का कारण
बताया जा रहा है कि फारबिसगंज अनुमंडल क्षेत्र में वाहनों से डीजल की चोरी के मामले में पुलिस की यह कार्रवाई हुई है। हालांकि, पुलिस फिलहाल कुछ भी बताने से इनकार कर रही है। इस रेड में अररिया जिला पुलिस के साथ ही बथनाहा ओपी और जोगबनी थाना की पुलिस भी शामिल थी।
क्या है पूरा मामला?
सोनापुर पंचायत के चकोरबा स्थित एमआइएमआइएम के जिलाध्यक्ष रहमत अली के घर पर पुलिस ने शुक्रवार की सुबह लगभग छह बजे रेड की। कई लोगों का कहना है कि हाल के वर्षों में उन्होंने काफी संपत्ति अर्जित की है।

बता दें कि रहमत अली ने 2015 का विधान सभा चुनाव नरपतगंज से और उसकी पत्नी ने लोकसभा चुनाव अररिया से 2019 से लड़ा था। रहमत अली सात-आठ वर्ष पूर्व टेंपो चलाता था।

बताया जा रहा है कि हाल के वर्षों में वह जनाधिकार पार्टी का कोषाध्यक्ष भी रह चुका था। मई 2023 में एमआइएमआइएम के तत्कालीन जिलाध्यक्ष राशिद अनवर के इस्तीफे के बाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल ईमान ने रहमत अली को पार्टी का अररिया जिलाध्यक्ष बनाया था।