Kosi Live-कोशी लाइव Bhagalpur: प्रेमी संग फरार हुई नई नवेली दुल्हन, सवा लाख के गहने गायब; तीन महीने पहले ही हुई थी शादी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, August 27, 2023

Bhagalpur: प्रेमी संग फरार हुई नई नवेली दुल्हन, सवा लाख के गहने गायब; तीन महीने पहले ही हुई थी शादी

तीन महीने पहले हुई शादी, सवा लाख के गहने लेकर प्रेमी संग हुई फरार
मुंगेर में हुई थी शादी, सबौर के परघड़ी में है मायका
कोशी लाइव/संवाद सहयोगी, भागलपुर : सबौर थाना क्षेत्र के परघड़ी से नई नवेली दुल्हन गांव के ही अपने प्रेमी अमन पासवान के साथ फरार हो गई। वह अपने साथ सवा लाख रुपये के गहने और 50 हजार रुपये नकद भी ले गई।

महिला की शादी तीन माह पूर्व मुंगेर जिले में हुई थी। परघड़ी उसका मायका है। सूचना मिलते ही पति भागा-भागा लड़की के मायके पहुंचा, जहां लड़की के घरवालों ने कहा कि लड़की प्रेमी के साथ ही खुश है।

इन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
इसके बाद मुंगेर जिला के तारापुर थानाक्षेत्र के धोबई निवासी नीतिनृप भारती ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया, जिसमें अमन पासवान, रूपा की मां संजू देवी, पिता विशो दास, राहुल कुमार, संतोष दास, निशु कुमारी और पत्नी रूपा कुमारी को आरोपित बनाया गया है।

पत्नी बार-बार मायके जाने की करती थी जिद
युवक ने बताया कि उसका विवाह 26 मई को हिंदू रीति रिवाज से परघड़ी निवासी रूपा के साथ हुआ था। एक माह भी पत्नी के साथ सही ढंग से नहीं रह सका। पत्नी बार-बार मायके जाने की जिद करती थी।

युवक ने रक्षाबंधन और मां की बीमारी का कारण बताने पर उसे मायके भेज दिया था। जाते वक्त 50 हजार नकद भी दिया था। शादी में चढ़ाए गए जेवर और मोबाइल भी वह अपने साथ ले गई थी।