सहरसा के कई गांव में घुसा कोसी नदी का पानी: कोशी बराज से छोड़ा गया 4 लाख क्यूसेक, ग्रामीणों में दहशत
कोशी बराज से 4 लाख क्यूसेक पानी छोड़ने के बाद कोशी नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी से तटबंध के अंदर बसे लोग परेसान हो गए हैं। नवहट्टा प्रखंड अंतर्गत आधा दर्जन से ऊपर गांव बाढ़ से प्रभावित है। जहां आधे दर्जन से ऊपर के गावो में पानी घुस गया है और सड़क पर भी पानी बह रहा है। तटबंध के अंदर बसे लोगों के घर में पानी घुस गया है। मवेशी को भी रखने की जगह नही है।
घर में घुसा पानी खाना भी बनाने में हो रही दिक्कत
जानकारी के अनुसार नवहट्टा प्रखंड के कोयला, सत्तोर, रसलपुर, नारायणपुर, गढ़िया, हाटी, केदली, असय गांव में कोशी के जलस्तर में लगातार बृद्धि होने से पानी गांव में घुस गया है जिससे गांव में बने रोड भी टूट गए हैं। जिससे लोगों को आवागमन की भी समस्या हो गयी है। तस्वीर के माध्यम से साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे घर सब पानी के अंदर घिरा हुआ है और मवेशी के घर में भी पानी घुसा हुआ है।
क्या कहते हैं ग्रामीण
बाढ़ को लेकर सत्तोर गांव के रहने वाले मोहम्मद उस्मान ने बताया कि स्थिति बहुत खराब है, पानी बहुत आ गया है। रोड भी टूट गया है और रोड से पानी घर में जा रहा है।बहुत दिक्कत हो रही है। कोयला गांव का रहने वाला ग्रामीण सुदिन यादव की माने तो स्थिति बहुत खराब है। अब रोड पर भी पानी चढ़ रहा है। घर में पानी घुसा हुआ है। पानी जिससे खाना भी सही से नहीं बन पा रहा है हमें भूखे रहना पड़ता है। कटाव भी हो रहा है।