Kosi Live-कोशी लाइव बिहार: सम्राट चौधरी ने की नई टीम की घोषणा, 12 प्रदेश उपाध्यक्ष समेत 38 पदाधिकारियों की देखें सूची - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, August 9, 2023

बिहार: सम्राट चौधरी ने की नई टीम की घोषणा, 12 प्रदेश उपाध्यक्ष समेत 38 पदाधिकारियों की देखें सूची

बिहार: सम्राट चौधरी ने की नई टीम की घोषणा, 12 प्रदेश उपाध्यक्ष समेत 38 पदाधिकारियों की देखें सूची
बीजेपी ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बिहार प्रदेश पदाधिकारियों की नई सूची बुधवार को जारी कर दी है. यह लिस्ट प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी द्वारा जारी की गई है. इस नई लिस्ट में कई नए चेहरे शामिल किये गए हैं. साथ ह कई ऐसे नेता भी हैं जो पहले इस कमेटी में शामिल थ पर उन्हें इस बार जगह नहीं दी गई है. नई लिस्ट में 38 पदाधिकारी हैं. इस बार कमेटी में 12 प्रदेश उपाध्यक्ष, 5 प्रदेश महामंत्री, 12 प्रदेश मंत्री के अलावा 1 मुख्यालय प्रभारी, 2 सह प्रभारी, 2 कोषाध्यक्ष, 1 कार्यालय मंत्री और 2 सह कार्यालय मंत्री शामिल हैं.

कई पुराने चेहरे लिस्ट में नहीं किये गए शामिल

बिहार भाजपा द्वारा जारी नई लिस्ट में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल की टीम में शामिल कई पुराने चेहरे को शामिल नहीं किया गया है. जिन पुराने चेहरों को लिस्ट में शामिल नहीं किया गया उनमें विधान पार्षद देवेश कुमार, पूर्व विधायक बेबी कुमारी, दीघा विधानसभा क्षेत्र से विधायक संजीव चौरसिया, सुशील चौधरी शामिल हैं.

सम्राट चौधरी ने दी शुभकामनाएं

नई कमेटी की सूची जारी करने के बाद बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने नवनियुक्त समस्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है. उन्होंने कहा कि पूरा विश्वास है कि आप सभी अपनी मजबूत संकल्प एवं दृढ़ इच्छा शक्ति से संगठन के निर्माण में नए आयाम स्थापित करेंगे.

इन लोगों को मिली नई टीम में जगह

1 - सिद्धार्थ शंभू : प्रदेश उपाध्यक्ष

2 - भीमसिंह चंद्रवंशी : प्रदेश उपाध्यक्ष

3 - राजेंद्र सिंह : प्रदेश उपाध्यक्ष

4 - धीरेंद्र कुमार सिंह : प्रदेश उपाध्यक्ष

5 - शीला प्रजापति : प्रदेश उपाध्यक्ष

6 - अमृता भूषण : प्रदेश उपाध्यक्ष

7 - राज भूषण निषाद : प्रदेश उपाध्यक्ष

8 - ललिता कुशवाहा : प्रदेश उपाध्यक्ष

9 - सरोज रंजन पटेल : प्रदेश उपाध्यक्ष

10 - नूतन सिंह (सहरसा) : प्रदेश उपाध्यक्ष

11 - संजय खंडेलिया : प्रदेश उपाध्यक्ष

12 - संतोष पाठक : प्रदेश उपाध्यक्ष

13 - शिवेश राम : प्रदेश महामंत्री

14 - राजेश वर्मा : प्रदेश महामंत्री

15 - जगन्नाथ ठाकुर : प्रदेश महामंत्री

16 - मिथिलेश तिवारी : प्रदेश महामंत्री

17 - ललन मंडल : प्रदेश महामंत्री

18 - नंदलाल चौहान (सीवान) : प्रदेश महामंत्री

19 - प्रियंबदा केशरी : प्रदेश मंत्री

20 - सरोज झा : प्रदेश मंत्री

21 - संतोष रंजन : प्रदेश मंत्री

22 - गुरुप्रकाश पासवान : प्रदेश मंत्री

23 - रत्नेश कुमार कुशवाहा : प्रदेश मंत्री

24 - त्रिविक्रम सिंह : प्रदेश मंत्री

25 - संजय गुप्ता : प्रदेश मंत्री

26 - रीता वर्मा : प्रदेश मंत्री

27 - स्वदेश यादव : प्रदेश मंत्री

28 - अनिल ठाकुर (पूर्णिया) : प्रदेश मंत्री

29 - अमित दांगी (गया) : प्रदेश मंत्री

30 - अरविंद शर्मा : मुख्यालय प्रभारी

31 - दिलीप मिश्रा : सह प्रभारी

32 - जीतेंद्र कुशवाहा : सह प्रभारी

33 - राकेश तिवारी : कोषाध्यक्ष

34 - आशुतोष शंकर सिंह : सह कोषाध्यक्ष

35 - नितिन अभिषेक : सह कोषाध्यक्ष

36 - प्रवीण चंद्र राय : कार्यालय मंत्री

37 - डॉ सुग्रीव : सह कार्यालय मंत्री

38 - ज्ञान प्रकाश ओझा : सह कार्यालय मंत्री