Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA/कॉलेज रेलिंग पर लटकी मिली प्रोफेसर की लाश: बकरीद में गए थे ससुराल, तीन दिन पहले अकेले लौटे थे - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, July 7, 2023

MADHEPURA/कॉलेज रेलिंग पर लटकी मिली प्रोफेसर की लाश: बकरीद में गए थे ससुराल, तीन दिन पहले अकेले लौटे थे

Kosilive Madhepura News/जिले के भर्राही ओपी क्षेत्र अन्तर्गत चांदनी चौक स्थित एमपी कॉलेज में गुरुवार की सुबह बीएड के एक प्रोफेसर का शव लटका मिला है। उनकी लाश कॉलेज भवन के बरामदे पर ठीक बीचो-बीच रेलिंग से लटकी मिली है।

मृतक की पहचान पश्चिमी चंपारण के शिफ्टा थाना क्षेत्र के लाठियाही निवासी शेख सैफ के बेटे एनुला के रूप में हुई है। वह सात सालों से अपने पूरे परिवार के साथ कॉलेज में रह रहे थे। कॉलेज के बीएड विभाग के प्रोफेसर के रूप में कार्य कर रहे थे। शव को देखते ही कॉलेज में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

 ।
कॉलेज में ही रहने वाले अन्य प्रोफेसर ने इसकी सूचना भर्राही ओपी की पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बताया गया कि बकरीद के मौके पर पूरे परिवार के साथ वे ससुराल गए थे। तीन दिन पहले ही अकेले कॉलेज आए थे। सामान्य तरीके से कॉलेज कार्य में लगे थे। मृतक एनुल अपनी पत्नी और चार बच्चे के साथ कॉलेज में ही रह रहे थे। वे पैर से दिव्यांग भी थे, लेकिन अपनी दिव्यांगता को कभी भी काम के बीच आने नहीं दिया।

कॉलेज में फिलहाल तीन-चार शिक्षक और थे जिसके साथ उन्होंने रात में बातचीत भी की। इसके बाद अपने कमरे में सोने गए थे। सुबह जब उनके शव टंगे होने की जानकारी मिली तो कॉलेज में ही रहने वाले अन्य प्रोफेसर ने इसकी सूचना भर्राही ओपी को दी।

 
ओपी अध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि मौत का खुलासा जांच के बाद हो पाएगा। प्रोफेसर ने ये खुदकुशी की है या हत्या की है, इसका जांच के बाद ही खुलासा हो पाएगा।