Kosilive Bihar News:
सुपौल के महावीर चौक स्थित निजी क्लिनिक में इलाज के दौरान एक 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों ने क्लिनिक में हंगामा किया। मौके पर सुपौल सदर थाना की पुलिस पहुंची और मामले की कार्रवाई में जुट गई।
मृतक 45 वर्षीय पिंटू यादव एकमा वार्ड नंबर 10 के रहने वाले थे। मृतक पिंटू का भांजा राजकुमार ने बताया कि उसके मामा मृतक पिंटू यादव को पेट में पथरी की शिकायत थी। डॉक्टर के दिखाए जाने पर उसे ऑपरेशन करने की सलाह दी थी। पिंटू यादव कमजोर था। जिस वजह से डॉक्टर ने उसे अभी ऑपरेशन करने से मना भी कर दिया था। वहीं, बीते शुक्रवार की सुबह पिंटू यादव के पेट में पथरी होने की वजह से दर्द होने पर गांव के ही एक डॉक्टर के दलाल ने कम पैसे में शहर महावीर चौक के पास एक निजी क्लीनिक में ऑपरेशन करने की सलाह दी। उसकी पत्नी अनीता देवी शुक्रवार की दोपहर करीब 12:00 बजे निजी क्लीनिक के डॉक्टर से दिखाने के बाद एडमिट करा दिया।
वहीं, शुक्रवार की रात ही 11:00 बजे पिंटू का ऑपरेशन किया गया। इलाज के लिए अस्पताल के वार्ड में भर्ती कर दिया। ऑपरेशन के नाम पर परिजनों से 30 हजार रुपए वसूले गए। दवा अलग से 15 हजार की मंगवाई गई। शनिवार को डॉक्टर द्वारा कहा गया कि पिंटू यादव को खून की कमी है, उसे खून चढ़ाना पड़ेगा।
वहीं, रविवार की दोपहर 4 बजे के करीब निजी क्लीनिक के संचालक ने चार हजार में से एक बैग ब्लड चढ़ाया। रविवार की रात पिंटू की क्लीनिक में इलाज के दौरान मौत हो गई। इधर, मौत की खबर सुनते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पिंटू की पत्नी अनीता देवी बार-बार चिल्लाते हुए मेरा कोई पति को लौटा दो कह रही। वहीं, आसपास से परिजनों ने आकर निजी क्लीनिक में हंगामा शुरू कर दिया। पिंटू यादव की मौत के बाद निजी क्लीनिक के सभी संचालक फरार हो गए। हंगामा की सूचना पर सुपौल सदर थाना की पुलिस वहां पहुंची।
सदर थाना के अवर निरीक्षक त्रिभुवन पांडे ने बताया एक 45 वर्षीय व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हुई है। मामले में घटनास्थल पर पहुंचकर जांच वह कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल निजी क्लीनिक के संचालक फरार हैं।