कोशी लाइव: सुपौल
खबर बिहार के सुपौल जिले से है..जहां एक ही परिवार की दो सगी बहने एक सप्ताह से लापता हैं..काफी खोजबीन के बाद भी उनका अता-पता नहीं चल पाया है जिसकी वजह से पूरा परिवार परेशान है.
सगी बहनों के गायब होने का मामला जिले के भपटियाही थाना क्षेत्र के मुरली गांव का है. इस गांव के निवासी चंचल झा ने बताया कि 18 और 16 साल के उम्र की उनकी दो बेटियां 11 जून की रात से गायब हैं. काफी खोजबीन के बाद कोई सुराग नहीं मिला तो अगले ही दिन भपटियाही थाना में इसका लिखित आवेदन भी दिया है। जिसके बाद थाना में मामला दर्ज कराया गया लेकिन दस दिन गुजर जाने के बाद भी युवतियों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इस घटना से परिवार वाले गहरे सदमे में है। परिवार वालों को तरह तरह की चिंताएं सताने लगी है कि कहीं दोनो बहनो का अपहरण कर कुछ गलत काम तो किया गया है.वहीं पुलिस भी अभी तक किसी तरह का सुराग नहीं निकाल पाई है.
इसके साथ ही पीड़ित परिवार ने बताया कि दोनो बहनों को गाने का शौक था, और वो मोबाइल पर रील भी बनाती थी.गांव के ही एक युवक से मोबाइल पर दोनो बहनें अक्सर बात करती थी. वह युवक आरकेस्ट्रा में काम करता था .उऩ्हें इस बात का भी शक है कि कहीं इसी शौक के कारण युवतियों को बहला फुसला कर अपहरण तो नहीं कर लिया है।इसके लिए परिवार पुलिस से लगातार गुहार लगा रहा है.
बतातें चलें कि बड़ी लड़की शादी शुदा है और उसका 14 जून को ही विदाई होने वाली थी.विदाई से पहले 11 जून को ही दोनों बहनें गायब हो गई हैं।