Kosi Live-कोशी लाइव SUPAUL NEWS:अगरबत्ती से लगी आग, दस लाख का नुकसान:काफी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू, जली सभी मशीनें - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, June 2, 2023

SUPAUL NEWS:अगरबत्ती से लगी आग, दस लाख का नुकसान:काफी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू, जली सभी मशीनें

Kosilive Supaul News:
सुपौल के किसनपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित देवनारायण चौधरी के आरा मिल में अचानक अगरबत्ती के धूप से लगी आग से दस लाख से अधिक का सम्पति जलकर राख हो गयी। आरा मिल में अगलगी में घर समेत आरा मशीन, डीजल इंजन, बिजली मोटर, सखूआ का चीरा हुआ लकड़ी के अलावा ग्राहकों का चीरा हुआ लकड़ी जलकर राख हो गया।
इस संबंध में मिल मालिक पूर्व मुखिया देवनारायण चौधरी ने बताया कि पूजा कर अगरबत्ती जलाएं जाने के चलते प्रचंड गर्मी के कारण शायद अगरबत्ती का रख के गिरने से आग लग गई होगी।

अगरबत्ती की चिंगारी से लगी आग

मैं मिल में पूजा कर घर में पूजा कर रहा था। मिल पर आए व्यक्ति ने हल्ला किया कि मिल में आग लग गई है। लोगों के पहुंचने और दमकल गाड़ियां के पहुंचने पर आग पर काबू पाया गया गया। तब तक मिल में रखे सभी समान सहित सभी तरह का मशीन जलकर राख हो गया।

फिलहाल मिल को चलाने के लिए मोटर लगाया था जो चालू भी नहीं हुआ वह भी जलकर स्वाहा हो गया। जिसमें दस लाख रुपए का करीब नुकसान हुआ है।