Kosi Live-कोशी लाइव Saharsa News: सहरसा में पूर्व मुखिया के बेटे को मारी गोली, पिता और दादा की हो चुकी है हत्या - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, June 17, 2023

Saharsa News: सहरसा में पूर्व मुखिया के बेटे को मारी गोली, पिता और दादा की हो चुकी है हत्या

Kosilive Saharsa News:
सहरसा:दिन दहाड़े अज्ञात अपराधियों ने 17 वर्षीय युवक को मारी गोली।गोली युवक को हांथ के केहुनी में लगी। युवक जख्मी अवस्था में सदर अस्पताल में भर्ती। पुलिस अस्पताल पहुंचकर जुटी जांच में।सहरसा में शुक्रवार 16 जून को दिनदहाड़े अज्ञात तीन अपराधियों ने एक 17 वर्षीय युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया। आनन-फानन में परिजनों ने जख्मी युवक को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया। जख्मी युवक इलाजरत है। घटना सदर थाना क्षेत्र के पटुआहा वार्ड नं 24 की है।

जख्मी युवक का नाम अमित कुमार उर्फ छोटू यादव है और पूर्व मुखिया स्वर्गीय गोपाल यादव का पुत्र है।इससे पहले भी जख्मी अमित यादव के पिता को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। जख्मी युवक सदर थाना क्षेत्र के पटुआहा वार्ड नं 21 का रहने वाला बताया जा रहा है। शुक्रवार को अमित कुमार अपने चिमनी पर बैठा हुआ था उसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने चिमनी पर आकर ईंट का रेट पूछा उसके बाद गोली चलाने लगा। भागने के दौरान अमित कुमार को हाथ में गोली लग गयी। जिससे वो जख्मी हो गया।

 
गोलीबारी की घटना को लेकर डीएसपी एज़ाज़ हाफिज मनी ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक पटुआहा गांव का रहने वाले अमित कुमार उर्फ छोटू अपने चिमनी भट्ठे पर था। तीन अपराधी आये और ईंट खरीदने को लेकर बातचीत की। उसी दौरान अपराधियों ने गोली चला दी। गोली उसको हाथ में लगी है।जख्मी सदर अस्पताल में इलाजरत है। अपराधियों की खोजबीन की जा रही है बहुत जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।