Kosi Live-कोशी लाइव PURNIA NEWS/कपड़े की दुकान में बिक रहा ब्राउन शुगर:2 लाख का स्मैक बरामद, दुकान संचालक गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, June 18, 2023

PURNIA NEWS/कपड़े की दुकान में बिक रहा ब्राउन शुगर:2 लाख का स्मैक बरामद, दुकान संचालक गिरफ्तार

कोशी लाइव/
पूर्णिया जिले के डगरूआ थाना क्षेत्र में कपड़े की दुकान की आड़ में ब्राउन शुगर की खरीद-फ़रोख़्त का धंधा चल रहा था। शनिवार को पुलिस ने कपड़े की दुकान से 190 ग्राम स्मैक के साथ दुकान संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। बाजार में इसकी कीमत करीब 2 लाख रुपए बताई जा रही है। इसके अलावा पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान 11.940 लीटर शराब के साथ एक युवक को भी पकड़ा है।

बरसोनी चौक के पास दुकान में हुई छापेमारी
बता दें कि पुलिस को बरसोनी चौक के पास इसराइल क्लॉथ स्टोर में ब्राउन सुगर का गोरखधंधा किए जाने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद एसपी ने बायसी एसडीपीओ आदित्य कुमार के नेतृत्व में इसराइल क्लॉथ स्टोर में छापेमारी की गई। इसमें पुलिस को 190 ग्राम ब्राउन शुगर मिला। ब्राउन शुगर मिलने के बाद पुलिस ने दुकान संचालक इसराइल को गिरफ्तार कर लिया है। इसराइल डगरूआ थाना के एकाहुआ का रहने वाला है। वहीं दूसरी घटना में बरसोनी-कोचईली जाने वाली सड़क पर वाहन जांच के क्रम में एक व्यक्ति को अवैध रूप से 11.940 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।