Kosilive Bihar News
आम आदमी के घरों में या बाजार में चोरी होती है तो लोग थाने पहुंचते हैं। अगर थाने कैंपस में ही चोरी हो जाए तो क्या कहा जाए। बिहार के एक शहर में ऐसी घटना हुई है। एसपी ने थानेदार और एक एएसआई पर बड़ा एक्शन लिया है। कहा है कि जल्द ही चोरी गई स्कॉर्पियो को बरामीद कर लिया जाएगा।
घटना सिवान के मुफस्सिल थाने में घटी है। बुधवार की रात थाना परिसर से जब्त गए स्कॉर्पियो की चोरी हो गई। जानकारी मिली है कि चोरी गई स्कॉर्पियो शराब माफिया की थी। 5 जून को मुफस्सिल थाना पुलिस को सूचना मिली कि स्कॉर्पियो से शराब लेकर कारोबारी आ रहे हैं। पुलिस ने नाकेबंदी लगाई तो गाड़ी छोड़कर शराब माफिया फरार हो गए। मुफस्सिल थाना पुलिस ने स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया। वही गाड़ी थाने से गायब हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस डिपार्टमेंट में खलबली मच गई। बात एसपी तक पहुंची तो ड्यूटी में तैनात दरोगा को सस्पेंड कर दिया गया। इस मामले में एसपी ने थानेदार को शो कॉज नोटिस जारी किया है और जवाब मांगा है। घटना के बाद मुफस्सिल थाने का हर कर्मी और पदाधिकारी हैरत में है।
स्कॉर्पियो को शराब के साथ पकड़ा गया था। उसमें 27 कार्टन देसी शराब पाई गयी थी। शराब अभी थाने के मालखाने में मौजूद है। स्कॉर्पियो चोरी मामले में मुफस्सिल थाना पुलिस लापरवाही उजागर हुई है।
सिवान के एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने बताया कि चोरी के समय जो अधिकारी ड्यूटी में तैनात थे उनमें से एएसआई महेंद्र यादव को निलंबित कर दिया गया है। थानाध्यक्ष से स्पष्टीकरण पूछा गया है। एसपी ने बताया कि गाड़ी में जीपीएस सिस्टम लगा था। गाड़ी के मालिक अथवा ड्राइवर इसे गायब कराई है। गाड़ी के नंबर से मालिक का सत्यापन कराया जा रहा है। जल्द ही चोरी गई स्कॉर्पियो को बरामद कर लिया जाएगा।