Kosi Live-कोशी लाइव Madhepura:वाहन जांच के क्रम में पुलिस ने लोडेड देसी कट्टा व बाइक के साथ युवक को किया गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, June 21, 2023

Madhepura:वाहन जांच के क्रम में पुलिस ने लोडेड देसी कट्टा व बाइक के साथ युवक को किया गिरफ्तार

Kosilive Madhepura News:
मधेपुरा सदर अनुमंडल के मुरलीगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत भतखोड़ा नहर के पास से वाहन जांच के क्रम में पुलिस ने लोडेड देसी कट्टा व बाइक के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। मुरलीगंज थानाध्यक्ष ने प्रेसवार्ता आयोजित कर पत्रकारों को बताया कि अपराध पर अंकुश लगाने को लेकर लगातार मुरलीगंज थाना क्षेत्र में वाहन जांच की जा रही है। इसी क्रम में मुरलीगंज थाना के पुलिस पदाधिकारी एएसआई पीसी पासवान और कमांडो बल में शिव शंकर कुमार, मुकेश कुमार, कुंदन कुमार ने भतखोड़ा नहर के पास वाहन जांच की जा रही थी।

 
वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को देख मोटरसाइकिल सवार युवक भागने लगा। कमांडो बल ने खदेर कर बाइक सवार युवक को धर दबोचा। बाइक सवार की जांच की, तो युवक के पास से एक लोडेड देसी कट्टा जब्त किया गया। बाइक सवार को गिरफ्तार कर मुरलीगंज थाना लाया गया। मुरलीगंज थाने में बाइक सवार से पूछताछ की गई। पूछताछ के क्रम में युवक अपना नाम सुमित कुमार घर भर्राही ओपी क्षेत्र अंतर्गत अंतर्गत एकडेहरा बताया है। इस वाहन जांच के कारण अपराधियों में हड़कंप मच हुआ है। उसके बाद गिरफ्तार युवक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है और जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।