Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA:जमीन विवाद में समझौते के लिए आए भाई को मारा:बहन के बुलाने पर आया था, विपक्षी पार्टी ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर की हत्या - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, June 11, 2023

MADHEPURA:जमीन विवाद में समझौते के लिए आए भाई को मारा:बहन के बुलाने पर आया था, विपक्षी पार्टी ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर की हत्या

Kosilive Madhepura News:
मधेपुरा के मुरलीगंज प्रखंड क्षेत्र के नवटोल बिशनपुर वार्ड 12 में एक व्यक्ति की लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। अंबिका नंद यादव अपने बहनोई अरुण यादव के यहां उनके भाई के साथ चल रहे जमीन विवाद में समझौता के लिए गए थे। जानकारी देते हुए मृतक अंबिका आनंद यादव के भांजे अनिल कुमार ने बताया कि अरुण कुमार का जमीन विवाद उनके भाई के साथ चल रहा है। एक बार समझौता हुआ था, लेकिन बात नहीं बनी तब जाकर थाना में मामला भी दर्ज करवाया गया था। फिर से समझौता की बात हुई थी। जिसमें शनिवार को समझौता होना तय हुआ था। इसको लेकर अरुण कुमार की पत्नी ललिता ने अपने भाई अंबिका नंद यादव को बुलाया था। समझौता के दौरान अंबिका नंद यादव को विपक्ष की पार्टी ने मिलकर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया।

अंबिका नंद आनंद यादव के रिश्तेदार राजकुमार ने बताया कि इस विवाद को लेकर पूर्व में भी थाना में मामला दर्ज करवाया था। लगातार समझौता की बात चल रही थी लेकिन इसी बीच विपक्ष के लोगों ने अंबिका यादव को पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया।

गंभीर रूप से चोटिल होने के बाद बहनोई अरुण कुमार एवं अन्य लोगों ने अंबिका नंद यादव को नजदीकी अस्पताल में ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा भेज दिया। मुरलीगंज थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने बताया कि अभी तक आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलते ही आगे की करवाई की जाएगी।