Kosilive Madhepura News/
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी नीतीश कुमार ।
मधेपुरा जिले के मुरलीगंज प्रखंड अंतर्गत दीनापट्टी सखुआ पंचायत के मुखिया दिलीप कुमार हत्याकांड मामले में शामिल एक शूटर को मधेपुरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले की जानकारी देने के लिए आज एसपी राजेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद शूटर बौआ यादव और नीतीश कुमार दिल्ली के लिए फरार हो गया। हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए विशेष टीम की गठन की गई थी। जिसमें पटना एसटीएफ और दिल्ली पुलिस के साथ जीआरपी की मदद से शूटर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।
दिल्ली भागने के दौरान पकड़ा गया आरोपी
घटना को अंजाम देने वाले मुख्य रूप से बौआ यादव और नीतीश कुमार शामिल थे। नीतीश कुमार ने मुखिया दिलीप कुमार को 3 गोली मारी थी और बौआ यादव ने 2 गोली मारी थी। कांड को अंजाम देने के बाद ट्रेन से दिल्ली भाग रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर इनका पीछा किया गया। जीआरपी और एसटीएफ की मदद से मुगलसराय में चलती ट्रेन से नीतीश कुमार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस को चकमा देकर बौआ यादव ट्रेन से कूद गया। नीतीश पर पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया जाएगा।