कोशी लाइव/मधेपुरा थाना की पुलिस ने मुरलीगंज और शंकरपुर थाना क्षेत्र से तीन अपराधी को गिरफ्तार किया है। सदर एसडीपीओ अजय नारायण यादव ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि मुरलीगंज के चिलम चौक के पास एक अपराधी को लोडेड देसी कट्टा और बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अपराधी की पहचान कुमारखंड थाना क्षेत्र अंतर्गत कोहबरा निवासी अमरेंद्र यादव के पुत्र आकाश कुमार के रूप में हुई।
अपराधियों के पास से बरामद किए गए हथियार।
शंकरपुर थाना अध्यक्ष ने गुप्ता सूचना के आधार पर पूर्व प्रमुख अशोक यादव के रायभीर स्थित कामत पर से दो लोगों को हथियार और गोली के साथ गिरफ्तार किया है। एसडीपीओ ने बताया कि ये लोग किसी बड़े घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा थे। इस सूचना पर शंकरपुर थाना ने त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त स्थल पर छापेमारी कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
एक देसी मास्केट तथा एक गोली के साथ जिरवा निवासी शंकरपुर के पूर्व प्रमुख पुत्र मौसम कुमार यादव तथा दूसरा भगवानपुर साहूगढ़ वार्ड 12 निवासी सिकंदर यादव के पुत्र आनंद कुमार को गिरफ्तार किया गया। एसडीपीओ अजय नारायण यादव ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ जारी है। सभी अपराधियों के आपराधिक इतिहास का भी पता लगाया जा रहा है।