Kosi Live-कोशी लाइव Bihar/होटल में जिस्मफरोशी का धंधा, कॉलगर्ल की होती थी बुकिंग, कमरे का नजारा देख पुलिस भी रह गई दंग - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, June 23, 2023

Bihar/होटल में जिस्मफरोशी का धंधा, कॉलगर्ल की होती थी बुकिंग, कमरे का नजारा देख पुलिस भी रह गई दंग

Kosilive Bihar News
अररिया जिले में बस स्टैंड के पास होटल में बुधवार की दोपहर पुलिस ने छापेमारी कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। यहां भीड़ भाड़ वाले इलाके में स्थित होटल में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था और जब पुलिस यहां पहुंची तो सारा नजारा देख हैरान रह गई। एसपी अशोक कुमार सिंह के निर्देश पर एसडीपीओ रामपुकार सिंह के नेतृत्व में नगर थाना पुलिस ने छापेमारी की। होटल के अलग-अलग कमरे से नौ महिलाओं को रेस्क्यू किया गया। जबकि होटल संचालक, होटल के मैनेजर और एक ग्राहक को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

नौ महिलाओं को कराया रिहा, 3 गिरफ्तार

नगर थानेदार शिव शरण साह ने बताया कि एसपी को सूचना मिली थी कि बस स्टैंड स्थित एक होटल में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। एसपी के निदेश पर पुलिस वहां पहुंची तो जानकारी सच निकली। पुलिस ने यहां से नौ महिलाओं को छुड़ाया और तीन लोगों को गिरफ्तार किया। थानेदार ने बताया कि होटल के काउंटर और कमरे से कई आपत्तिजनक समान बगैरह बरामद किया गया है। नगर थानाध्यक्ष शिव शरण साह ने बताया होटल पहले दूसरे नाम से संचालित हो रहा था लेकिन बाद में इस होटल का नाम बदलकर कुछ और रख दिया गया। साथ ही होटल के रूप में परिवर्तित कर दिया। होटल में सेक्स रैकेट का संचालन हो रहा था। यहां देह व्यापार का धंधा चलने की सूचना मिली थी। इसके बाद छापामारी की गयी।

जबरन कराया जा रहा था देह व्यापार

पुलिस की इस कार्रवाई से होटल संचालकों में हड़कंप मच गया है। ज्ञात हो कि शहर के ज्यादातर होटलों में इस तरह के धंधे खुलेआम संचालित हो रहे हैं। पुलिस का कहना है आरोपियों के द्वारा महिलाओं से जबरन होटल में देह व्यापार कराया जाता था। जब पुलिस पहुंची तो कई लोग आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस के आने से होटल में हड़कंप मच गया। पुलिस ने यहां से तीन लोगों को गिरफ्तार करने के साथ ही नौ महिलाओं को रेस्क्यू भी कराया है।

पुलिस ने होटल को किया सील

छापेमारी में पुलिस को होटल में रखी ग्राहक पंजी मिली। पंजी की जांच में पता चला होटल में आने वाले ग्राहकों का नाम पंजी में अंकित नहीं किया जाता है। छापेमारी में पकड़े गए किसी भी ग्राहक अथवा महिलाओं का नाम पंजी पर नहीं चढ़ाया गया था। सरकारी नियमों का उल्लंघन है। एसडीपीओ रामपुकार सिंह ने बताया कि मैजिस्ट्रेट की मौजूदगी में होटल को सील कर दिया गया है। अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 के तहत होटल संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नगर थाने में इससे संबंधित प्राथमिकी भी दर्ज कर ली गई है।