Kosi Live-कोशी लाइव Bihar News:पत्नी का दाह संस्कार करने श्मशान गया था पति, मुखाग्नि देने से पहले लू लगने से उसकी भी मौत हो गई - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, June 17, 2023

Bihar News:पत्नी का दाह संस्कार करने श्मशान गया था पति, मुखाग्नि देने से पहले लू लगने से उसकी भी मौत हो गई

Kosilive Bihar News
रोहतास के करगहर थाना क्षेत्र के बभनी गांव में गुरुवार को पत्नी का जनाजा लेकर दाहसंस्कार करने गए पति की लू लगने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक बभनी निवासी शंकर दयाल पाठक की 65 वर्षीय पत्नी शोभा पाठक जो काफी दिनों से बीमार थी। जिनका निधन बुधवार की देर रात को हो गई। परिजन और पति शंकरदयाल पाठक जनाजा लेकर दाह संस्कार के लिए बक्सर पहुंचे थे।

पति की लू लगने से हुई मौत 

तेज धूप व गर्म हवा के थपेड़ों से उन्हें श्मशान घाट में लू लग गई। जिसके बाद उन्हें ट्रामा सेंटर में भर्ती किया गया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया। पीएमसीएच ले जाने के दौरान भोजपुर जिला के ब्रम्हपुर बाजार में पति ने दम तोड़ दिया। वो पत्नी को मुखाग्नि भी नहीं दे सके। ऐसे हालातों में शंकर दयाल के बेटे बालमुकुंद पाठक ने मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया।

पत्नी-पत्नी की मौत से गांव में मातम

वहीं दूसरी ओर मृतका के पति शंकरदयाल पाठक को इलाज के लिए पीएमसीएच पटना ले जाने के दौरान मौत की खबर जैसे ही श्मशान घाट में मौजूद परिवार के लोगों और रिश्तेदारों को मिली वे काफी चिंतित हो गए। जबकि पत्नी के दाह संस्कार में शामिल होने गए शंकरदयाल पाठक की मौत की खबर बभनी में जैसे ही पहुंची गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। हर कोई इस घटना से हैरान है। बिहार में गर्मी का सितम जारी है। दोपहर का तापमान 43 डिग्री के पार चला गया है। मौसम विभाग ने कई जिलों में लू की चेतावनी जारी की है। ऐसे में बिना काम के घर से दोपहर में बाहर न निकलें।