Kosi Live-कोशी लाइव Bihar News:युवक की गोली मारकर हत्या:बारात में शामिल होने जा रहा था, बाइक सवार दूसरा युवक लापता - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, June 9, 2023

Bihar News:युवक की गोली मारकर हत्या:बारात में शामिल होने जा रहा था, बाइक सवार दूसरा युवक लापता

Kosilive News
पूर्णिया में गुरुवार रात बेखौफ अपराधियों ने बारात जा रहे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी।
पूर्णिया में गुरुवार रात बेखौफ अपराधियों ने बारात जा रहे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान भवानुपर के दुर्गापुर निवासी सोनू मंडल के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सोनू अपने बेटे के साथ गुरुवार की शाम पिपरा मुसहरी टोला बारात जाने के लिए निकला था। बारात से लौटने के दौरान अपराधियों ने उसकी हत्या कर दी। वारदात को जिले के अकबरपुर ओपी क्षेत्र के बहदुरा -जैम्हरा मुख्य सड़क पर जैम्हरा मोड़ के समीप अंजाम दिया गया।

गांव के एक युवक के साथ बारात के लिए निकला था सोनू
मृतक के 13 वर्षीय पुत्र आकाश कुमार ने बताया कि गुरुवार को जब घर से बारात निकल रही थी तो मैं पापा की बाइक पर बैठने के लिए गया। लेकिन पापा ने यह कह कर मुझे मना कर दिया कि रात हो गई है तुम स्कॉर्पियो में बैठ जाओ। वहीं, पापा की बाइक पर एक युवक दुर्गापुर में यह कहते हुए बैठा गया कि जल्दी चलिए रास्ते मे शराब भी पीना है। आकाश के बयान के बाद पुलिस मृतक के साथ बाइक पर दुर्गापुर गांव से साथ चलने वाले युवक की खोजबीन शुरू कर दी है।

बेटे ने पिता को सड़क किनारे गिरा देख रुकवाई गाड़ी
घटना के बाबत सोनू के 13 वर्षीय पुत्र आकाश ने बताया कि गुरुवार को वो अपने पिता के साथ बारात जाने के लिए निकाला था। आकाश को सोनू ने स्कॉर्पियो में बैठा दिया और खुद बाइक लेकर बारात के लिए निकल पड़ा।

आकाश ने बताया कि शुक्रवार की सुबह जब वो बारात से लौट रहा था, तो उसने जैम्हरा मोड़ के समीप सड़क किनारे अपने पिता को बाइक लेकर गिरा हुआ देखा। इस पर उसने स्कॉर्पियो चालक से गाड़ी रोकने को कहा और पिता के समीप पहुंचने पर उन्हें खून से सना हुआ देखा। इसके बाद बारात के लोगों ने सोनू की हत्या किए जाने की सूचना घर वालों को दी।

अकबरपुर ओपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
हत्या के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने घटना की सूचना अकबरपुर ओपी पुलिस को दी। सूचना के बाद लगभग दो घंटे बाद अकबरपुर ओपी पुलिस घटनास्थल पर पहुँची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया भेज दिया है। वहीं बाइक और मोबाइल को पुलिस जब्त कर साथ ले गई।