Kosi Live-कोशी लाइव Bihar News/पत्नी की मौत के गम में पति की मौत, एक साथ उठी दोनों की अर्थी; अंतिम संस्कार में उमड़ी भीड़ - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, June 18, 2023

Bihar News/पत्नी की मौत के गम में पति की मौत, एक साथ उठी दोनों की अर्थी; अंतिम संस्कार में उमड़ी भीड़

Kosilive Bihar News
सवाददाता। बिहार के सिवान जिले में पति-पत्नी की एक साथ अर्थी उठने का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पत्नी की मौत के बाद पति को सदमा बर्दाश्त नहीं हुआ और थोड़ी देर में उसने भी प्राण त्याग दिए।

अग्नि देव को साक्षी मानकर सात फेरे लेकर पति जिस आंगन में पत्नी को साथ लाया था। उसी आंगन से दोनों की अर्थी भी एक साथ उठी। पति ने दुनिया को छोड़ने में भी अपनी पत्नी का साथ निभाया। जिसने भी यह नजारा देखा उसकी आंखें नम हो गई। इलाके में दूर-दूर तक पति-पत्नी की एक साथ मौत की चर्चा है।

बताया जा रहा है कि जिले के असांव थाना क्षेत्र के सोनकरा गांव में भगवान यादव की पत्नी शांति देवी कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं। शनिवार की अलसुबह उनकी मौत हो गई। परिवार के लोग शांति देवी के अंतिम संस्कार की तैयारी ही कर रहे थे। इधर, पत्नी की मौत का सदमे पति भगवान यादव को बर्दाश्त नहीं हुआ और थोड़ी देर बाद उन्होंने भी दम तोड़ दिया।

इसके बाद घरवालों ने एक साथ दंपती की अंतिम यात्रा निकाली। एक साथ पति-पत्नी की अर्थी सजाई गई। यह नजारा देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। दंपती की अर्थी एक साथ श्मसान घाट के लिए निकली और रकौली घाट पर एक साथ दोनों का अंतिम संस्कार किया गया।

घटना के बाद गांव में शोक का माहौल कायम हो गया। बता दें कि दंपती को चार बेटा और दो बेटी हैं। एक साथ माता-पिता की मौत से सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, दंपती की मौत की सूचना पर पतार पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अरविंद कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और कंबीर अंत्येष्टि के तहत परिवार को तीन हजार रुपये की सहायता राशि दी।