Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR NEWS/मैं अपने चेहरे और बाल से परेशान हूं, मैं बहुत खराब दिखता हूं, सुसाइट नोट पर इतना लिख युवक ने लगाई फांसी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, June 1, 2023

BIHAR NEWS/मैं अपने चेहरे और बाल से परेशान हूं, मैं बहुत खराब दिखता हूं, सुसाइट नोट पर इतना लिख युवक ने लगाई फांसी

Kosilive Bihar News/
ना लंदा से एक दुखद खबर सामने आ रही है। जहां 25 साल के युवक ने आत्महत्या कर ली है। लड़के ने एक सुसाइट नोट लिखकर खुदखुशी की घटना को अंजाम दिया है। वहीं लड़के के सुसाइट नोट ने परिजनों को हैरान कर के रख दिया है।

इस घटना के बाद परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं मृतक के भाई का कहना है कि मृकत युवक दिमागी रूप से ठीक नहीं था। 

दरअसल, नालंदा के रहने वाला विजय कुमार उर्फ राजू ने मंगलवार की देर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृत युवक ने सुसाइट नोट में आत्महत्या करने का वजह भी लिखा है, जो हैरान कर देने वाला है। मृतक ने लिखा है कि,"मेरी मौत का जिम्मेदार मेरा चेहरा है। मैं अपने चेहरे और बाल से परेशान हूं। मैं बहुत खराब दिखता हूं। इसलिए अपनी मर्जी से आत्महत्या करने जा रहा हूं। हो सके तो मुझे माफ कर देना मां- मैं तेरा राजू।" राजू ने इतना लिखकर खुद को मौत के हवाले कर दिया है। वहीं इस घटना के बाद युवक की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। 

मिली जानकारी अनुसार, यह मामला भागन बीघा ओपी क्षेत्र के पचासा गांव का है। वहीं मृतक एकंगरसराय थाना क्षेत्र के एकंगरडीह गांव का रहने वाला था। मृतक तीन भाईयों में सबसे छोटा था और ई रिक्शा चलाने का काम करता था। मृतक पिछले कुछ दिनों से अपनी बहन के घर रह रहा था। जहां उसने इस घटना को अंजाम दिया है। मामले को लेकर भागन बीघा ओपी प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि यूडी केस दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। हमें सूचना मिली थी कि युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है।

वहीं मृतक के भाई प्रमोद ने बताया कि राजू अपने बाल और मुंह को लेकर परेशान रहता था। वह हमेशा कहता रहता था कि उसके चेहरे की सर्जरी नहीं हुई है। इसके कारण वह सुंदर नहीं दिखता है। भाई ने बताया कि कुछ दिनों से राजू की शादी की बातचीत भी चल रही थी। लेकिन उसके पहले ही राजू ने खुदखुशी कर ली। मृतक के भाई का कहना है कि, मृतक दिमागी रूप से अस्वास्थ्य था और उसका इलाज रांची से चल रहा था।