Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR NEWS DESK/युवक को महिला के साथ पकड़ा:लोगों ने खूंटी में बांधकर पीटा, पति पंजाब में करता है मजदूरी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, June 4, 2023

BIHAR NEWS DESK/युवक को महिला के साथ पकड़ा:लोगों ने खूंटी में बांधकर पीटा, पति पंजाब में करता है मजदूरी

युवक को पोल में बांधकर पिटाई करते लोग।
जिले में एक युवक की बेरहमी से पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। जो चर्चा का विषय बना हुआ है। युवक की पिटाई के वायरल वीडियो मामले में जिले के एसपी ने संबंधित थाने को वायरल वीडियो की जांच का निर्देश दिया है।

वायरल वीडियो की पुष्टि कोशी लाइव डिजिटल नहीं करता है। मगर जानकारी प्राप्त हुई है कि जिले के जदिया थाना अंतर्गत कोरियापट्टी पश्चिम पंचायत वार्ड नंबर 9 में एक शादीशुदा महिला के घर से बीते शुक्रवार की रात एक युवक को स्थानीय ग्रामीणों ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा था। शादीशुदा महिला का पति पंजाब में मजदूरी करता है। महिला घर में अकेली थी। महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति युवक के मिलने पर स्थानीय ग्रामीणों ने उस युवक को पकड़ कर पहले तो खूंटे में बांध दिया।

 
आपत्तिजनक स्थिति में युवक को पकड़ा

शनिवार की सुबह गांव में पंचायत के बीच उस युवक को एक बुजुर्ग ने उसे डंडे से पिटाई की है। वीडियो में इस बातों की भी चर्चा की गई कि थूक फेक कर उससे चटाया गया। इस दरमियान उसी युवक ने लोगों की सजा को स्वीकार करता हुआ नजर आया है।

पंचायत ने सरेआम सजा देने के बाद उसे छोड़ दिया। जिससे तमाम घटना क्रम को वही स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। रविवार को वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। युवक की पहचान अररिया जिले के भरगामा पंचायत अंतर्गत गजवी गांव का निवासी है।

सुपौल पुलिस अधीक्षक से शैशव यादव से इस संदर्भ में पूछा गया तों उन्होंने कहा है कि मामला संज्ञान में आया है मामले में जांच करवाया जायेगा। जांच में जो दोषी होंगे कानूनी कार्रवाई जो होगा वह की जाएगी।