Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR NEWS DESK:बेटी ने मां-बाप को पीट पीटकर मार डाला, जान बचाकर भागा भाई; चौंका देगी हत्या की वजह - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, June 4, 2023

BIHAR NEWS DESK:बेटी ने मां-बाप को पीट पीटकर मार डाला, जान बचाकर भागा भाई; चौंका देगी हत्या की वजह

बिहार के भागलपुर से हत्या की सनसनीखेज खबर आई है। एक सनकी बेटी ने अपने मां और बाप दोनों को मार डाला। पीट पीट कर उनकी जान ले ली। बीच बचाव करने गए भाई पर भी उसने जानलेवा हमला कर दिया। भाई ने भागकर जान बचाई। पुलिस ने आरोपी बेटी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

 दिल दहला देने वाली यह वारदात जिले के कहलगांव के सनोखर थाना क्षेत्र की है। कुशहापुर गांव में शनिवार देर रात बेटी ने नशा करने से मना करने पर अपने ही माता-पिता की खटिया के पौआ से कूच-कूचकर हत्या कर दी। वह गुल का नशा करती थी। दोनों की हत्या के बाद लड़की ने अपने भाई पर भी हमला किया, लेकिन उसने किसी तहर भागकर जान बचाई है। उसकी निशानदेही पर ही आरोपित बेटी सैदी खातून को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

घटना के बारे में आरोपित के भाई शहबाज ने बताया कि देर रात उसकी बहन सैदी ने कमरे में सो रही मां नसीमा खातून पर हमला कर मार डाला। इसके बाद बाहर सो रहे पिता को मार दिया। शहबाज ने बताया कि बहन ने उस पर भी पैआ से हमला किया, लेकिन उसके सिर पर पौआ ना लगकर कंधे पर चोट लगा। किसी तरह वहां से जान बचाकर भागा और बहन पर उसने भी वार किया। तब डरकर बहन भाग निकली।

घटना की सूचना उसने आसपास के गांव वालों को दी। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर जांच की। पुलिस ने आरोपित सैदी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त हथियार को बरामद कर लिया गया है। भाई के मुताबिक वह गुल का नशा करती थी। हमेशा माता-पिता उसे मना करते थे। इस पर भी वह लगातार माता-पिता से लड़ते रहती थी। शैदी शादीशुदा है। 
घटना को लेकर कहलगांव एसडीपीओ शिवानंद सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।