Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR NEWS/प्रेमिका से पटना के मंदिर में रचाई शादी, सुहागरात पर कुछ हुआ ऐसा कि CRPF जवान को गंवाना पड़ गया प्राइवेट पार्ट - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, June 9, 2023

BIHAR NEWS/प्रेमिका से पटना के मंदिर में रचाई शादी, सुहागरात पर कुछ हुआ ऐसा कि CRPF जवान को गंवाना पड़ गया प्राइवेट पार्ट

Kosilive Patna News:
गुरूवार को दिल दहला देने वाला मामला प्रकाश में आया है, जहां एक प्रेमिका ने पहले पत्नी बनकर अपने प्रेमी के साथ सुहागरात मनाया और फिर उसके प्राइवेट पार्ट को चाकू से काट डाला।

गंभीर अवस्था में घायल प्रेमी को पटना के पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस प्रेमी&प्रेमिका का बयान दर्ज करने में जुट गई है। 

पटना में प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रही थी नेहा
बताया जा रहा है कि दरभंगा की रहने वाली नेहा कुमारी (24 वर्ष) का पिछले 3 वर्षों से सीतामढ़ी निवासी सूर्य भूषण (30 वर्ष) का प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि सूर्य भूषण सीआरपीएफ में जवान के पद पर छत्तीसगढ़ में पद स्थापित है। इस बीच सूर्य भूषण की शादी किसी दूसरी लड़की से तय हो गयी। इसकी भनक जब नेहा कुमारी को लगी तो वह आग बबूला हो गई। दरअसल, नेहा पटना में प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रही थी। अपने प्रेमी की किसी दूसरी लड़की से शादी की भनक लगते ही नेहा ने सूर्य भूषण को फोन किया। इसके बाद पटना आने के लिए दवाब बनाने लगी। 

शादी के बाद नेहा ने सूर्य भूषण पर किया जानलेवा हमला
3 जून को सूर्य भूषण पटना पहुंचा और अपनी प्रेमिका नेहा कुमारी के जिद पर पटना सिटी के एक मंदिर में दोनों ने प्रेम विवाह करने के बाद इसे कोर्ट में भी अपना मुहर लगायी। इस बीच वह दोनों पटना के एक होटल में सुहागरात मनाने के लिए चले गए। इसी दौरान नेहा, सूर्य भूषण को किसी दूसरी लड़की से होने वाली शादी को पूरी तरह खत्म करने का दबाव बनाने लगी। इसी बात को लेकर नेहा कुमारी और सूर्य भूषण के बीच विवाद शुरू हो गया। इसी क्रम में नेहा कुमारी ने चाकू से सूर्य भूषण के प्राइवेट पार्ट पर वार कर दिया और वह घायल हो गया। घायल अवस्था में सूर्य भूषण को पटना के पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही गांधी मैदान थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और नेहा कुमारी को गिरफ्तार कर लिया है। गांधी मैदान थाना प्रभारी सुनील कुमार राजवंशी ने बताया कि नेहा कुमारी और सूर्य भूषण दोनों ने शादी की है और अब वह दोनों पति पत्नी हैं।