Kosi Live Supaul News:
त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र जदिया-पिपरा मार्ग पर टोल टैक्स के पास बालू के कारण बाइक सावर तीन दोस्त दुर्घटनाग्रस्त हो गए। जिसमें से एक की मौत हो गई। जबकि दो घायल हो गए। जहां उनका इलाज चल रहा है। मृतक की पहचान त्रिवेणीगंज थाना के कुकुरधरी वार्ड-10 निवासी हरिलाल राम के 18 वर्षीय पुत्र कुलदीप के रूप में हुई है। जबकि जदिया थाना के गुड़िया गांव निवासी बिजेंद्र यादव का 20 वर्षीय सतीश कुमार और मधेपुरा के शंकरपुर थाना हरिनाहा निवासी गजेंद्र मेहता का 21 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार जख्मी है। जिन्हें रेफर किया गया है।
तीन बहनों के इकलौते भाई की मौत
मृतक के चाचा ने कहा कि कुलदीप की बहन की बुधवार शादी है। त्रिवेणीगंज थाना के मुहेशुआ से बारात आने वाली थी। शादी का कुछ समान लेने कुलदीप त्रिवेणीगंज बाजार से वापस गुड़िया पंचायत के लबढ़ी कुकुरधरी गांव जा रहे थे। इसी दौरान घटना हुई। तीन बहनों के इकलौते भाई की मौत हो गई।
शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा
मृतक के शव को त्रिवेणीगंज पुलिस अपने कब्जे में लेकर गुरुवार की सुबह पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। त्रिवेणीगंज के थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर संदीप कुमार सिंह ने बताया की सड़क हादसे में एक युवक की मौत हुई है। दो जख्मी है। पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है।