Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA NEWS: बाइक सवार दो अपराधियों ने लूटपाट के दौरान युवक को मारी गोली - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, May 16, 2023

SAHARSA NEWS: बाइक सवार दो अपराधियों ने लूटपाट के दौरान युवक को मारी गोली

Kosi Live Saharsa News:
सहरसा में सोमवार को बाइक सवार दो अपराधियों ने 38 साल के व्यक्ति को पीठ में गोली मारकर जख्मी कर दिया। मौके से सभी अपराधी फरार हो गए। जख्मी की पहचान बिहरा थाना के सिहौल वार्ड-3 निवासी रूपेश कुमार के रूप में हुई है। घायल को बिहरा थाना की पुलिस सदर अस्पताल ले गई। जहां से उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया, लेकिन परिजनों ने घायल को निजी क्लीनिक में भर्ती कराया है। घटना बिहार थाना के ब्लॉक रोड स्थित चिमनी के पास की है।

जख्मी हालत में थाने में जाकर दिया बयान

जख्मी के भतीजे सूरज कुमार झा ने कहा कि मेरे चाचा अपनी बेटी के आधार कार्ड को सुधरवाने के लिए सत्तर कटैया ब्लॉक जा रहे थे। उसी दौरान अज्ञात दो अपराधियों ने उनके साथ लूट की कोशिश की। चाचा ने विरोध किया तो अपराधियों ने चाचा की पीठ में गोली मार दी। जख्मी अवस्था में चाचा रूपेश कुमार झा बिहरा थाना पहुंचे और पुलिस को बयान दिया। बिहरा थाना अध्यक्ष अकमल हुशेन ने कहा कि एक युवक को गोली मारी गई है। अपराधियों की पहचान कर ली गई है। जल्द उनकी गिरफ्तारी होगी।