Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA NEWS/ तीन हथियार तस्कर को पुलिस ने तीन देसी पिस्तौल, 11 कारतूस, तीन मैग्जीन के साथ अभिजीत सिंह राजपूत के घर से किया गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, May 7, 2023

SAHARSA NEWS/ तीन हथियार तस्कर को पुलिस ने तीन देसी पिस्तौल, 11 कारतूस, तीन मैग्जीन के साथ अभिजीत सिंह राजपूत के घर से किया गिरफ्तार

Kosilive Saharsa News/सहरसा/पुलिस ने हथियार तस्करी गिरोह से जुड़े तीन अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है ।गिरफ्तार तीन अपराधियों में दो सुपौल जिला और एक सहरसा जिले का निवासी है।

धराए अपराधियों के पास से कई हथियार, कारतूस, मोबाइल फोन आदि बरामद किया गया है। तीन अपराधियों के अपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है। सभी अपराधियों को पंचवटी चौक स्थित अभिजीत सिंह राजपूत के घर से गिरफ्तार किया गया है। शनिवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसपी उपेन्द्र नाथ वर्मा ने बताया कि देर रात सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि तीन हथियार तस्कर हथियार व गोली का खरीद बिक्री करने के लिए पंचवटी चौक स्थित अभिजीत सिंह राजपूत के घर इकट्ठा है। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए अभिजीत के घर की घेराबंदी किया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीन हथियार तस्करों को तीन देसी पिस्तौल, 11 कारतूस, तीन मैग्जीन और तीन मोबाइल फोन बरामद किया गया। गिरफ्तार अपराधियों में सुपौल जिले के बेरो ब्रह्मपुर निवासी नीतीश कुमार, आशीष कुमार और सदर थाना क्षेत्र के पंचवटी वार्ड 17 निवासी अभिजीत कुमार शामिल है।मामले में सदर थाना में रिपोर्ट दर्ज किया गया है। अभिजीत सिंह राजपुत्र फिलहाल मंडल कारा सहरसा में बंद है और उसके खिलाफ हत्या सहित कई अन्य मामले दर्ज हैं। मौके पर सदर थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार, पुलिस पदाधिकारी अजीत कुमार सहित अन्य मौजूद थे।