Kosi Live-कोशी लाइव NEWS DESK/मुस्लिम बॉयफ्रेंड के साथ देखने गई 'द केरल स्टोरी', बाहर निकलते ही लड़के पर दर्ज कराया केस - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, April 23, 2023

NEWS DESK/मुस्लिम बॉयफ्रेंड के साथ देखने गई 'द केरल स्टोरी', बाहर निकलते ही लड़के पर दर्ज कराया केस

Kosi Live Viral News Desk/
दीकेरल स्टोरी फिल्म बीते कुछ दिनों से सुर्खियों में है। ऐसे में मध्य प्रदेश के इंदौर में एक युवती अपने बॉयफ्रेंड के साथ दो दिन पहले यह फिल्म देखने गई थी। फिल्म देखने के बाद युवती और उसके बॉयफ्रेंड में विवाद हो गया।

युवती ने अब अपने बॉयफ्रेंड फैजान पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। साथ ही युवती ने फैजान पर केस दर्ज कराया। आइए समझते हैं पूरा मामला...

इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में एक युवती की शिकायत पर पुलिस ने फैजान नाम के शख्स के खिलाफ लव जिहाद का मामला दर्ज किया है। युवती ने आरोप लगाया कि फैजान ने अपना असली नाम छिपाकर उससे दोस्ती की और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती की शिकायत के बाद पुलिस ने फैजान को अरेस्ट कर लिया है।

चार साल पहले हुई थी दोस्ती
थाना प्रभारी दिनेश वर्मा ने बताया, पीड़िता द्वारा हारून कॉलोनी में रहने वाले मोहम्मद फैजान खान के खिलाफ एक उदिता द्वारा आवेदन दिया गया। जिसके मुताबिक, युवती की पहचान चार साल पहले कोचिंग क्लास में मोहम्मद फैजान से हुई थी। दोनों में गहरी दोस्ती हो गई। कुछ समय बाद फैजान ने पीड़िता को शादी का झांसा दिया और बहला-फुसला कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जिसके बाद फैजान पीड़िता को मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए लगातार मजबूर कर रहा था। फैजान ने कई बार पीड़िता के साथ धर्म परिवर्तन करवाने के लिए मारपीट भी की। जिसके बाद पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज किया है।

थाना प्रभारी का कहना है कि दो दिन पहले ये दोनों द केरल स्टोरी मूवी देखने गए थे। उसके बाद फिर से आरोपी फैजान ने युवती को धर्म परिवर्तन के लिए कहा। इसके बाद दोनों का विवाद हो गया। युवती और फैजान दोनों पिछले आठ महीने से एक साथ ही रह रहे थे। इस दौरान फैजान ने कई बार युवती को धर्म परिवर्तन करने के लिए कहा। फिल्म देखने के बाद पीड़िता ने फैजान के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।