Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA NEWS/खेत में शव मिलने से सनसनी:परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, लोगों की जुटी भीड़ - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, May 17, 2023

MADHEPURA NEWS/खेत में शव मिलने से सनसनी:परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, लोगों की जुटी भीड़

Kosi Live Madhepura News:
मधेपुरा जिले के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत कटैया वार्ड नंबर 6 डहट टोला में खेत में एक लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गई। खेत में मिली शव की पहचान कटैया वार्ड 6 निवासी सुनील कुमार के रूप में की गई।

सुबह जब उसकी बेटी खेत की ओर शौच करने गई। इसी दौरान उसने पिता का दबिया देखा फिर वो आगे बढ़ी तो पिता की लाश को देख कर हल्ला किया। वहीं उसके बाद उसकी मां सहित अन्य ग्रामीण उसकी ओर दौड़ पड़े। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जुट गई।

रूपौली पंचायत के कटैया वार्ड नंबर 6 निवासी स्व. मांगेन प्रसाद यादव का 35 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार जो कि सोमवार को करीब दिन के 12 बजे अपने घर से पास स्थित बांस बाड़ी होकर बाहर गया। रात में भी लौट कर वापस नहीं आया।

परिजनों ने रात तक इंतजार किया लेकिन मेरे पति सुनील कुमार घर नहीं आया। आज सुबह जब परिजन शौच के लिए खेत पर गए की देखा की सुनील कुमार का शव खेत में पड़ा हुआ है।

ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना डायल 112 नंबर को और सिंहेश्वर थाना को दी। घटना स्थल पर पुलिस ने पहुंचकर लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई। मृतक सुनील कुमार के 6 बच्चे हैं। जिसमें 5 बेटी और एक बेटा है। वही इस घटना से परिजनों में मातम पसर गया है।