Kosi Live-कोशी लाइव KHAGRIYA NEWS/सरपंच के नाबालिग बेटे का हथियार के साथ वीडियो वायरल:थानाध्यक्ष ने कहा- वो तो बच्चा है, लोग फंसाना चाह रहे हैं - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, May 1, 2023

KHAGRIYA NEWS/सरपंच के नाबालिग बेटे का हथियार के साथ वीडियो वायरल:थानाध्यक्ष ने कहा- वो तो बच्चा है, लोग फंसाना चाह रहे हैं

Kosilive Bihar News/खगड़िया में एक महिला सरपंच के नाबालिग बेटे (17) का देसी कट्टा और पिस्टल के साथ वीडियो वायरल हो रहा है। एक वीडियो में वह हाथ में पिस्टल लिए नजर आ रहा है। वीडियो में पिस्टल और देसी कट्टा में कारतूस लोड करते नाबालिग नजर आ रहा है। हालांकि अन्य वीडियो में सिर्फ हाथ ही दिख रहा है और साथ में बैकग्राउंड म्यूजिक भी है।

मां लगातार तीसरी बार बनी हैं सरपंच

बताया जा रहा है कि महिला सरपंच की पहचान दबंग लेडी सरपंच के रूप में है। इस मामले में परबत्ता थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पाल का कहना है कि कई वीडियो सामने आए हैं, हमलोग जांच कर रहे हैं।

क्या कहते हैं थानाध्यक्ष

अवैध हथियार के साथ वायरल वीडियो पर कार्रवाई के मामले में परबत्ता थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पाल ने बताया कि तो जांच शुरू कर दी गई है। महिला सरपंच को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि गांव में पूर्व में दबंग प्रवृत्ति के लोगों के साथ महिला सरपंच का विवाद हुआ था। मामले में मुकदमा भी दर्ज हुआ था। उस मामले में दूसरे पक्ष के एक युवक को जेल भी भेजा गया था। इसलिए दूसरे पक्ष के लोग सरपंच के बेटे को साजिश के तहत फसाना चाहते हैं, क्योंकि वह तो अभी बच्चा है।