Kosi Live-कोशी लाइव KHAGARIA NEWS /भाभी की मार से जख्मी ननद लड़ रही मौत से जंग, खौलता पानी डाला; लव मैरिज है झगड़े की वजह - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, May 9, 2023

KHAGARIA NEWS /भाभी की मार से जख्मी ननद लड़ रही मौत से जंग, खौलता पानी डाला; लव मैरिज है झगड़े की वजह

Kosilive Bihar News/बिहार के खगड़िया में ननद भाभी के एक खूनी जंग की वारदात सामने आई है। भाभी ने ननद का ऐसा हाल कर दिया कि वह अस्पताल में मौत से जंग लड़ रही है। घटना के पीछे प्रेम विवाह का विवाद है।

पीड़िता के बयान पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। लड़की ने भाभी के साथ अपने सहोदर भाई को भी अभियुक्त बनाया है। कहा है कि दोनों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और भाभी ने खौलता पानी उस पर डाल दिया। 

खगड़िया के चौथम थाना क्षेत्र का मामला है। झुलसी युवती ने अपने ही सहोदर भाई और भाभी के खिलाफ चौथम थाना में मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज करायी। चौथम थाना क्षेत्र के सोनवर्षा घाट में घरेलू विवाद को लेकर भाभी जूली कुमारी ने अपनी ननद मुस्कान कुमारी पर खौलता हुआ गर्म पानी डाल दिया था। इस घटना में मुस्कान बुरी तरह से झुलस गई थी। मुस्कान पिछले चार दिनों से सदर अस्पताल में भर्ती है। जो जिंदगी और मौत से जूझ रही है। 

चित्रगुप्त नगर थाना पुलिस ने अस्पताल जाकर पीड़िता का फर्द बयान लिया। जिसके बाद पीड़िता के बयान पर अब चौथम थाना में उसके सहोदर भाई विजय सहनी और भाभी जूली कुमारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है। दोनों फिलहाल फरार हैं।

बताया गया है कि विजय सहनी ने गांव की ही लड़की जूली से प्रेम विवाह किया है। इसी कारण परिवार में अक्सर विवाद होते रहता है। पिछले शनिवार को भी सास और बहु के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो रही थी। बीच में ननद मुस्कान आ गई। सास पर गुस्से में आग बबूला भाभी ने ननद की पिटाई की और खौलता हुआ पानी उसके उपर डाल दिया। इधर प्रभारी थानाध्यक्ष सत्यव्रत सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।