सीएम नीतीश की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक खत्म हो गई है. कैबिनेट की बैठक में कुल 18 एजेंडों पर मुहर लगी है. इस बैठक से शिक्षकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है.
सरकार ने शिक्षकों की बहाली पर मुहर लगा दी है. राज्य में 1,78,.26 हजार शिक्षकों की बहाली का फैसला सरकार ने लिया है. पहली से 12वीं तक के लिए 57,618 शिक्षकों की बहाली होगी तो वहीं, 9वीं 10वीं के लिए 33, 186 शिक्षकों की बहाली होगी. इसके साथ ही सरकार ने 2000 पंचायत सरकार भवन निर्माण के लिए भी स्वीकृति दे दी है. वहीं, इस बैठक में पशु एवं मत्स्य संसाधन, पंचायती राज, नगर विकास एवं आवास, परिवहन, वित्त, समाज कल्याण, सहकारिता, स्वास्थ्य, शिक्षा, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण, गृह परिवहन विभाग के महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर अपनी मंजूरी दे दी गई है.
पिछली बैठक में शिक्षक नियुक्ति नियमावली पर मुहर: नीतीश सरकार नौकरी और रोजगार को लेकर कैबिनेट में बड़े फैसले ले रही है. लंबे इंतजार के बाद अप्रैल में शिक्षकों की बहाली के लिए शिक्षक नियोजन नियमावली को भी स्वीकृति दी गई है. सरकार बीपीएससी के माध्यम से शिक्षकों की बहाली करने जा रही है और अब नए नियुक्त होने वाले शिक्षक सरकारी सेवक होंगे. इसी तरह कई विभागों में पद सृजन की स्वीकृति सरकार कैबिनेट में लगातार दे रही है.
नौकरी और रोजगार पर बड़े फैसले की उम्मीद: आज होने वाली कैबिनेट की बैठक पर भी सबकी नजर है. नौकरी और रोजगार को लेकर सरकार क्या कुछ फैसला लेती है. स्वास्थ्य और अन्य विभागों में सरकार ने बड़े पैमाने पर नौकरी देने का वादा किया है. डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने 2020 के विधानसभा चुनाव में 10 लाख नौकरी का वादा किया था. अगस्त 2022 में जब नीतीश कुमार ने महागठबंधन के साथ सरकार बनाई थी, तब 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पटना के गांधी मैदान से ऐलान किया था कि सरकार आने वाले समय में 20 लाख नौकरी और रोजगार देगी.
HIGHLIGHTS
बिहार कैबिनेट की बैठक खत्म
नीतीश कैबिनेट बैठक में 18 प्रस्तावों पर मुहर
1 लाख 78 हजार पदों पर शिक्षकों की भर्ती
पहली से 12वीं तक के लिए 57,618 शिक्षकों की बहाली