Kosilive Bollywood News/सलमान खान को कुछ समय पहले लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से मौत की धमकी दी गई थी। उन्हें फोन कॉल और दो लोगों की ओर से ईमेल पर यह धमकी मिली थी। जिसके बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई।
मुंबई पुलिस की ओर से उन्हें वाई प्लस सिक्योरिटी दी गई है। अब सलमान जहां भी जाते हैं कड़ी सुरक्षा के बीच जाते हैं। पहले जहां वह कई बार बांद्रा की सड़कों पर साइकिल लेकर निकल जाते थे अब यह उनके लिए संभव नहीं रहा। मौत की धमकी मिलने पर सलमान ने एक इंटरव्यू में कहा कि दुबई तो सुरक्षित है लेकिन भारत में यह समस्या आ जाती है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा को लेकर उन्हें जो भी निर्देश दिए गए हैं उसका पालन कर रहे हैं और अतिरिक्त सावधानी बरत रहे हैं।
सिक्योरिटी की वजह से लोगों को होती है परेशानी
सलमान ने यह इंटरव्यू दुबई में दिया। 'आप की अदालत' में बात करते हुए सलमान ने कहा 'इनसिक्योरिटी से बेहतर सिक्योरिटी है... हां सिक्योरिटी तो है।' वह आगे कहते है, 'रास्ते पर साइकिल चलाना, अकेले कहीं पर भी जाना वो नहीं हो पाता... उससे भी ज्यादा मेरे को प्रॉब्लम है कि जब ट्रैफिक में होते हैं तो इतनी सारी सिक्योरिटी, गाड़ियां, दूसरे लोगों को असुविधा होती है। उनके लुक भी आते हैं कि अच्छा बेटा स्टार बन गया। बेचारे फैन्स को परेशानी होती है। कुछ धमकियां वगैरह मिली हैं तो उस वजह से सिक्योरिटी दी गई है।'
काफी केयरफुल हूं'
जब सलमान से पूछा गया कि धमकियां तो बहुत गंभीर हैं लेकिन वह उसे इतनी गंभीरता से नहीं लेते। इस पर वह कहते हैं, "जो जो मुझसे कहा गया है वो करता हूं। हमारी फिल्म किसी का भाई किसी की जान का डायलॉग भी है कि 'उन्हें एक बार लकी होना है मुझे 100 बार।' मैं ध्यान रख रहा हूं। काफी केयरफुल हूं।" सलमान ने बताया कि वह इफ्तार, इवेंट्स और अन्य जगहों पर पूरी सिक्योरिटी के साथ जाते हैं।
दुबई पूरी तरह सेफ- सलमान
सलमान आगे कहते हैं, 'अब जैसे यहां (दुबई) पर है तो यहां किसी चीज की जरूरत नहीं है। यहां पूरी तरह सुरक्षित है लेकिन इंडिया में थोड़ी प्रॉब्लम है। बाकी जो होना होगा वो तो होकर ही रहेगा।' आगे उन्होंने बताया कि वह ऊपरवाले पर भरोसा करते हैं लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि ऊपरवाला बोलकर वो खुला भागना शुरू कर दें। वह कहते हैं, 'अब बहुत सारे शेरा मेरे साथ आ गए हैं। इतनी सारी बंदूकें साथ में चल रही हैं कि सबको डर लगता है... आगे-पीछे इतने लोग।'
काला हिरण मामले को लेकर सलमान ने कहा कि 'हमारी न्याय व्यवस्था से फैसला आएगा। वो जज साहब फैसला लेंगे।'
नाबालिग को किया गया गिरफ्तार
बता दें कि हाल ही में सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक नााबलिग को गिरफ्तार किया गया। मुंबई पुलिस ने कहा कि 10 अप्रैल को मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को एक धमकी भरा कॉल किया गया था। फोन करने वाले ने 30 अप्रैल को सलमान को खत्म करने की धमकी दी थी।