Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR/बिहार में दहेज नहीं मिलने पर पति ने कर दिया बड़ा कांड, साली को लेकर हुआ फरार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, May 16, 2023

BIHAR/बिहार में दहेज नहीं मिलने पर पति ने कर दिया बड़ा कांड, साली को लेकर हुआ फरार

Kosi Live Bihar News/वैशाली:
दहेज नहीं मिलने में विवाहिता को प्रताड़ित करने या फिर उसकी हत्या कर देने की खबरें अक्सर हम पढ़ने को मिलती हैं लेकिन बिहार के वैशाली जिले में मायके वालों ने अपनी बेटी के ससुराल वालों को दहेज की मांग पूरी नहीं की तो विवाहिता के पति ने पत्नी के साथ अपनी साली को भी भगा ले गया।

यह हैरान कर देने वाला मामला महुआ थाने का है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना ने बताया कि राघोपुर थाने क निवासी ने दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर अपनी बेटी के ससुराल वालों पर मारपीट और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने यह भी बताया है कि उनके दामाद ने पत्नी के साथ साली को भी भगा ले गया। 

बताया गया है कि अपनी पुत्री की शादी महुआ थाना क्षेत्र में की थी। शादी के बाद उनके दामाद के अलावा पुत्री के ससुराल वाले सभी लोग दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। इतना ही नहीं उनकी पुत्री के साथ मारपीट भी किया करते थे। इस बीच उनके दामाद ने पत्नी के साथ अपनी साली को भी भगा ले गया। जिसका कोई पता नहीं चल रहा है। काफी खोजबीन करने के बाद भी उन्हें दामाद और दोनों पुत्री का पता नहीं चला।

इसके बाद उन्होंने महुआ थाने को आवेदन दिया है। पुलिस आवेदन मिलते ही अपनी कार्रवाई में जुट गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज करते हुए विवाहिता के साथ उसकी छोटी बहन बरामदगी और दोनों को भगा ले जाने वाले सिरफिरे आशिक की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है।