बिहार में गजब हाल... हर्निया के ऑपरेशन में मरीज का काट दिया हाइड्रोसील, डॉक्टर हुआ फरार
बिहार के मुजफ्फरपुर में अवैध नार्सिंग होम में हर्निया के ऑपरेशन में एक मरीज का हाइड्रोसील काट कर हटा दिया गया है. मरीज की स्थिति गंभीर होने पर परिजनों ने मीडिया को दी जानकारी. स्वास्थ्य विभाग ने करवाई के आदेश दिए हैं. उधर, मामला उजागर होते नार्सिंग होम के संचालक और डॉक्टर फरार हो गए हैं.
Kosilive Bihar News/
बिहार में डॉक्टरों के गजब हाल हैं. मुजफ्फरपुर के सकरा इलाके में अवैध नार्सिंग होम में झोलाछाप डॉक्टर ने बच्चेदानी का ऑपरेशन करते हुए किडनी निकाल ली थी. एक महिला के बच्चेदानी की ऑपरेशन में पेशाब की नली काट दी थी. अब यहां के डॉक्टरों ने अनोखा कांड कर दिया है. हर्निया के ऑपरेशन के लिए गए मरीज का हाइड्रोसील ही काट दिया है.
मामला मुजफ्फरपुर थाना क्षेत्र के सकरा थाना क्षेत्र का है. यहां रेलवे फाटक के पास शिव शक्ति नर्सिंग होम के नाम से एक एक निजी अस्पताल है. यहां बीते 10 अप्रैल को सकरा वाजिद के रहने वाले कैलाश महतो का हॉर्निया का ऑपरेशन किया गया था.
इस अवैध नर्सिंग होम में हर्निया का इलाज तो ठीक से हुआ नहीं, बल्कि हाइड्रोसील ही काट कर हटा दिया है. इसकी वजह से मरीज की स्थिति बिगड़ गई है. मीडिया के साथ-साथ प्रशासन की नजर में मामला आने के बाद आरोपी नर्सिंग होम के संचालक और डॉक्टर सभी फरार हो गए हैं.