Kosi Live-कोशी लाइव Bihar Wrong Number वाले प्‍यार को मिला अंजाम: शादी के खिलाफ थे घरवाले; 'पप्‍पू और प्र‍ीति' के कानून आया काम - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, May 1, 2023

Bihar Wrong Number वाले प्‍यार को मिला अंजाम: शादी के खिलाफ थे घरवाले; 'पप्‍पू और प्र‍ीति' के कानून आया काम

kosilive bihar news/तरियानी (शिवहर), संवाद सहयोगी: शिवहर मेंमोबाइल पर रॉन्‍ग नंबर डायल करने से शुरू हुए युगल के प्यार को तरियानी थाना पुलिस ने रविवार की शाम अपने अंजाम तक पहुंचा दिया।

तरियानी के जदयू नेता टूनटून कुमार की पहल पर तरियानी थाना पुलिस ने थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में प्रेमी जोड़े की शादी करा दी। 

पुलिसवालों ने अपनी गाड़ी से किया विदा, शादी की खूब हो रही चर्चा 

तरियानी थाना के मठ मसौली निवासी प्रीति और श्यामपुर भटहां थाना के नयागांव निवासी पप्पू कुमार ने पुलिस वालों की मौजूदगी में शिव मंदिर में अग्नि को साक्षी मानकर सात जन्‍मों तक साथ निभाने के लिए सात फेरे लिए। वहीं, पुलिसवालों ने नवदंपती को वाहन से विदा किया। इलाके में इस अनोखी शादी की चर्चा जोरों पर हैं। 

बताते चलें कि श्यामपुर भटहां थाना के नयागांव निवासी पप्पू कुमार का मठमसौली गांव के प्रीति कुमारी का चार वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी कर घर बसाना चाहते थे, लेकिन लड़के के घरवाले इसके लिए तैयार नहीं थे। 

बिना बैंड-बाजा और बरात के हुई शादी

पप्पू कुमार ने थाना पहुंचकर थानाध्यक्ष को इसकी जानकारी दी। इसके बाद जदयू नेता टूनटून कुमार की पहल पर थानाध्यक्ष शोभा कांत पासवान ने दोनों पक्ष के लोगों को थाने पर बुलाया। साथ ही दोनों को समझा-बुझाकर सहमति ली।

इसके बाद थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में पुरोहित को बुलवा कर विधिवत दोनों की शादी करा दी, जिसमें न बैंड बजा न बाजा और ना ही बराती थे। फिर भी थाने में पुलिस ने कराई शादी।