Kosi Live Bihar News:
पूर्णिया में सास और बहू के बीच हुई कहासुनी में बहू ने सास की हत्या कर दी। घटना शहर के अमौर थाना क्षेत्र के जबारी पंचायत के रामनगर गांव की है। मृतक की पहचान मर्जिना खातून(39) के रूप में हुई है। वहीं सास की हत्या के बाद से बहू शबाना ससुराल छोड़कर फरार है। मृतका मार्जिना के बेटे मो तहजीब ने अपनी पत्नी पर मां की हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल घटना की सूचना मिलते ही अमौर थाना कि पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में जुट गई है।
मृतका मार्जिना खातून के बेटे मो. तहजीब ने बताया कि 4 साल पहले घरवालों की रजामंदी से उसकी शादी अमौर थाना के गेरिया बरबत्ता पंचायत के रसेली गांव में रहने वाली शबाना(23) से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद तक तो सब कुछ ठीक रहा। मगर महीने भर के बाद शबाना ने सास से झगड़ना शुरू कर दिया। मामूली से बात पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो जाती। इससे पहले भी शबाना ने सास पर हमला किया था।
2021 में उनकी मां एक सप्ताह तक हॉस्पिटल के बेड पर रही थी। किसी तरह दोनों को समझाया गया और घर के सभी सदस्यों ने मिल जुलकर साथ रहने की सलाह दी। इसके कुछ दिन के भीतर ही फिर पत्नी शबाना ने सास से झगड़ा शुरू कर दिया। शनिवार को शबाना ने सारी सीमाएं तोड़ दी। अपनी सास से हुई कहासुनी में उसने सास पर हिंसक हमला कर दिया। इस हमले में उनकी मां गंभीर रूप से घायल हो गईं। मां की चीखने की आवाज सुनकर घर के अंदर प्रवेश करने पर मां गिरी पड़ी मिली। आनन -फानन में वे मां को लेकर जीएमसीएच पहुंचे। रविवार को इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। सिपाही राम प्रसाद हरिजन ने बताया फोन पर सूचना मिली थी। बहू ने सास की पीटकर हत्या कर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।