Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR NEWS/फोन पर बात करना किया बंद तो मथुरा से प्रेमिका के घर पहुंचा आशिक; परिजनों की पिटाई से आहत प्रेमी ने खाया जहर - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, May 26, 2023

BIHAR NEWS/फोन पर बात करना किया बंद तो मथुरा से प्रेमिका के घर पहुंचा आशिक; परिजनों की पिटाई से आहत प्रेमी ने खाया जहर

Kosi Live Bihar News/गोपालगंज: गोपालगंज के जादोपुर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में गुरुवार को एक प्रेमी अपने प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर पहुंच गया। प्रेमिका के घर के बाहर पहुंचते ही प्रेमी प्रेमिका का नाम लेकर जोर-जोर से आवाज लगाने लगा।

उसकी आवाज सुनते ही प्रेमिका के घरवाले घर के बाहर निकले और उसकी जमकर पिटाई कर दी।

पिटाई आहत प्रेमी ने खाया जहर

प्रेमिका के परिजनों से पिटाई से आहत प्रेमी ने प्रेमिका के घर के सामने ही पॉकेट से जहर निकालकर खा लिया। इसके बाद आसपास के लोगों ने प्रेमी को बेहोशी की हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है।

मथुरा से सीधे प्रेमिका के घर पहुंचा प्रेमी

जानकारी के अनुसार, उचकागांव थाना क्षेत्र के श्यामपुर गांव का रहने वाला अपुल तिवारी यूपी के मथुरा में रहकर पढ़ाई करता है। उसका अपनी प्रेमिका से कई महीनों से प्रेम-प्रेम प्रसंग चल रहा था लेकिन पिछले कुछ दिनों से उसकी प्रेमिका से बातचीत बंद हो गई थी। इसके बाद प्रेमी मथुरा सीधे प्रेमिका के घर पहुंच गया और जोर-जोर चिल्लाने लगा। इसके बाद प्रेमिका के घर के सदस्यों ने प्रेमी की जमकर पिटाई दी।

प्रेमिका के पड़ोसियों ने पहुंचाया अस्पताल

प्रेमिका के परिजनों की पिटाई से आहत होकर प्रेमी ने पॉकेट से जहर का पुड़िया निकाल कर खा लिया। जहर खाने के बाद बेहोश हुए प्रेमी को आसपास के लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलने के बाद जादोपुर थाने की पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है।