Kosi Live Bihar bhagalpur News/
Crime News: भागलपुर में एक महिला और युवक के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया. दोनों जब आपस में उलझ गए और हो हंगामा शुरू हो गया तो आसपास के लोगों की भीड़ वहां जमा हो गयी.
पता चला मामला प्रेम-प्रसंग का है और महिला ने प्रेमी युवक पर कई तरह के आरोप लगाते हुए शादी करने का दबाव बना रही थी. स्थानीय लोगों ने विवाद और भीड़ बढ़ते देख मामले की जानकारी जोगसर पुलिस को दी. थाना क्षेत्र के बूढ़ानाथ स्थित घाट किनारे बुधवार का ये वाक्या है.
हाई वोल्टेज ड्रामे के बीच पहुंची पुलिस
महिला और युवक के बीच चल रहे हाई वोल्टेज ड्रामे के बीच सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अपने साथ थाना लेकर चली गयी, जहां दोनों के परिजनों को बुलाया गया. जोगसर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि एक युवक और महिला बूढ़ानाथ घाट के पास आपस विवाद कर रहे हैं और उन्हें देखने के लिए काफी संख्या में भीड़ जुट गयी है. इसके बाद उन्होंने थाना की गश्ती गाड़ी को मौके पर भेज युवक और युवती को पकड़ कर थाना लाने को कहा.
आरोपित प्रेमी ने लगाए आरोप, दी सफाई..
पुलिस ने बताया कि युवक से की गयी पूछताछ में उसने बताया कि उक्त महिला उसके पड़ोस के गांव में रहती है. उसका पहला पति किसी आपराधिक मामले में जेल में बंद है. इसी बीच महिला ने उसे अपने प्रेम में फंसा लिया. उन दोनों के बीच काफी दिनों तक प्रेम-प्रसंग चलता रहा. इसके बाद उसने महिला को शादी करने के लिए कहा, लेकिन उसने इनकार कर दिया और महिला थाना में उस पर और उसके तीन भाइयों के विरुद्ध दुष्कर्म का आरोप लगा केस दर्ज करा दिया. उक्त मामले में तीनों भाइयों ने बेल ले लिया है. इसके बाद महिला ने केस में समझौता करने की बात कह कर बुधवार को बूढ़ानाथ इलाके में मिलने के लिए बुलायी. जहां अब वह शादी करने का दबाव बनाने लगी और ड्रामा शुरू कर दिया.
महिला ने लगाए ये आरोप...
इधर, महिला ने बताया कि उसके पति के जेल में रहने के दौरान युवक ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और खुद व अपने भाइयों के साथ मिल कर दुष्कर्म किया. इसको लेकर उसने केस भी दर्ज करायी थी. महिला ने अपने प्रेमी के बारे में बताया कि इसका बच्चा ही उसके पेट में है और अब वह उक्त युवक से शादी करना चाहती है. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले को लेकर महिला थाना प्रभारी सहित दोनों के परिजनों को बुलाया गया है. मामले की जांच की जा रही है. आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.