Kosi Live-कोशी लाइव Bihar News: स्कूलों में गर्मी छुट्टी का हुआ ऐलान, होमवर्क के साथ टॉल फ्री नंबर भी जारी, यह है वजह - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, May 19, 2023

Bihar News: स्कूलों में गर्मी छुट्टी का हुआ ऐलान, होमवर्क के साथ टॉल फ्री नंबर भी जारी, यह है वजह

Kosi Live Bihar News/

पटना. बिहार में सूरज की बढ़ती तपिश को देखते हुए शिक्षा विभाग ने गर्मियों की छुट्टियों का ऐलान कर दिया हैं. बच्चों को भी गर्मी की छुट्टी का बेसब्री से इंतजार रहता है. कोई दूसरे राज्यों में घूमने जाता है, तो कोई अपने रिश्तेदारों के यहां छुट्टी मनाने. बच्चों के लिए नानी का घर सबसे बेस्ट डेस्टिनेशन होता है. ऐसे बच्चे अब अपना टिकट करवा सकते हैं, क्योंकि शिक्षा विभाग ने गर्मियों की छुट्टी का ऐलान कर दिया है. बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की गर्मी की छुट्टी इस बार 01 से 30 जून तक रहेगी. बच्चों को छुट्टी में निजी स्कूलों की तरह होमवर्क भी दिया जाएगा. इसके अलावा अगर प्राथमिक स्कूल का बच्चा बीमार पड़ता है, तो उसका इलाज सरकार करवाएगी. इसके लिए टोल-फ्री नंबर जारी किया गया है.

01 से 30 जून तक रहेगी छुट्टीजून का पूरा महीना छुट्टियों वाला होने वाला है. हालांकि प्राइवेट स्कूलों का टाइमिंग अलग-अलग है. लेकिन सभी सरकारी स्कूलों के बंद होने का ऐलान हो गया है. इसके अलावा बिहार सरकार ने पहली बार ऐसी व्यवस्था की है जिसकी खूब तारीफ भी हो रही है. अगर गर्मियों की छुट्टी के दौरान प्राइमरी स्कूल का कोई भी बच्चा बीमार पड़ता है, तो उसका इलाज सरकार करवाएगी. इसके लिए टॉल फ्री नंबर 104 जारी किया गया है. साथ ही सभी पीएचसी को अलर्ट मोड पर रहने को कहा गया है. अगर किसी भी बच्चे की तबियत बिगड़ जाती है, तो अभिभावक टॉल फ्री नंबर 104 पर कॉल करके सूचना देंगे.

घर पर एएनएम या स्थानीय पीएचसी के डॉक्टर आकर बच्चें का प्राथमिक उपचार करेंगे. सभी पीएचसी के अधिकारियों के साथ शिक्षा विभाग की बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया है.