Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR NEWS: आर्केस्ट्रा गाड़ी रोककर बंगाल की डांसर को टांग ले गए दरिंदे, पूरी रात गिद्ध की तरह नोचते रहे हैवान! - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, May 10, 2023

BIHAR NEWS: आर्केस्ट्रा गाड़ी रोककर बंगाल की डांसर को टांग ले गए दरिंदे, पूरी रात गिद्ध की तरह नोचते रहे हैवान!

Kosilive Bihar News/
Bihar Crime News: बिहार के पश्चिम चंपारण में हैवानों ने फिर एकबार दरिंदगी की घटना को अंजाम दिया है. साठी थाना क्षेत्र के धमौरा गांव में बीती रात एक नर्तकी के साथ गैंग रेप की घटना घटी है. नर्तकी के साथ रेप की घटना को अंजाम उस वक्त दिया गया जब नर्तकियां धमौरा गांव में बरात समाप्ति के बाद वापस मनुआपुल अपने ऑर्केस्ट्रा ग्रुप के साथ जा रही थी. मामले में पीड़ित नर्तकी ने साठी थाने में शिकायत की. शिकायत के आलोक में पुलिस ने त्वरीत कार्रवाई करते हुए एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुट गयी है.

बारात से लौट रही आर्केस्ट्रा टीम को घेरा
घटना के संबंध में बताया जाता है कि पूजहा थाना के बगही उचाव टोला से बारात साठी थाना क्षेत्र के धमौरा गांव में बरात आई थी. उक्त बरात में मनुआपुल थाना के हीरापाकड़ गांव में संचालित न्यू नेहा म्यूजिकल ऑर्केस्ट्रा ग्रुप के कलाकार शामिल हुए थे. कार्यक्रम समाप्ति के बाद सभी कलाकार जिनमें नर्तकी भी शामिल थी वापस लौट रहे थे. आधी रात को सभी कलाकार एक गाड़ी पर सवार होकर लौट रहे थे. तभी गांधी चौक के पास लगभग आधा दर्जन अज्ञात मनचलों ने आर्केस्ट्रा की गाड़ी घेर ली.


डांसर को उठाकर ले गए, रात भर किया सामूहिक दुष्कर्म
बताया जा रहा है कि सुनसान रास्ते में मनचलों ने गाड़ी में बैठे आर्केस्ट्रा वाहन के चालक और उसके सहयोगी को पीटने लगे. गाड़ी में बैठी लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करने लगे. उसके बाद एक नर्तकी को सबने बाहर निकाला और उसे टांगकर अपने साथ लेकर चले गए. नर्तकी को जबरन गाड़ी से टांग कर मनचले अपने साथ दूर सुनसान जगह पर ले गए तथा उसके साथ दुष्कर्म किया. बचे अन्य कर्मी दौड़ कर गए और अंधेरे में ढूंढने लगे लेकिन कोई पता नहीं चला तो इसकी सूचना थाने पर आकर आर्केस्ट्रा की अन्य नर्तकियों ने दी. बताया जा रहा है कि पीड़िता बंगाल की रहने वाली है.

एक युवक गिरफ्तार

सूचना पर साठी पुलिस हरकत में आई और घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन शुरू किया तब तक पीड़िता सुबह थाने पर ही पहुंच गई. बताया जा रहा है कि पूरी रात नर्तकी के साथ हैवानियत का खेल खेला गया और एक-एक करके सभी ने उसके साथ दुष्कर्म किया.थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि पीड़ता के शिकायत के बाद एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. उससे पूछताछ की जा रही है. घटना में संलिप्त सभी को गिरफ्तार किया जाएगा.