शिक्षा के बिना बेहतर समाज की कल्पना असंभव
किडजी के संग ,बच्चों का उमंग
छातापुर से पप्पु मेहता की रिपोर्ट
*छातापुर(सुपौल)*शिक्षा के बिना बेहतर समाज की कल्पना नही की जा सकती है नींव अगर मजबूत होगी तो बड़ी इमारत खड़ी की जा सकती है ये बाते छातापुर में रविवार को पनोरमा प्री किडजी स्कूल की उद्घटान समारोह में मुख्य अतिथि वायु सेना के सेवानिवृत्त कैप्टन विश्वजीत सिंह , ने कही।कैप्टन श्री सिंह ने कहा कि इस सुदूर इलाके में शिक्षा के क्षेत्र में संजीव मिश्रा ने अलख जगाने का काम कर रहे है। जो एक दिन बेहतर रंग लायेगा। कार्यक्रम का सुभारंभ,कैप्टन विश्वजीत सिंह पनोरमा के निदेश संजीव मिश्रा, उनकी प्यारी बेटी कुमारी पीहू, व किडजी के अंशु जी ने विधिवत दीप प्रज्वलित कर किया।इस दौरान पनोरमा के निदेशक संजीव मिश्रा ने अपने सम्बोधन में उपस्थित लोगों से कहा कि आप लोगो के स्नेह ,प्यार व सहयोग से छातापुर को शिक्षा के बदौलत ऊँचे शिखर पर पहुँचाने के लिए संकल्पित हुँ।
उन्होंने स्पस्ट कहा कि यहाँ के बच्चें में काफी प्रतिभा है उसे निखारने की जरूरत है। कार्यक्रम के दौरान छोटे छोटे बच्चों ने सुंदर व मनमोहक प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।वर दे वर दे वीणा वादिनी वर दे,सखी हे पिया घर नाही आयल बदरा बरसे लागल ना जैसे कर्णप्रिय गानों पर पंडाल में मौजूद आंगतुक भाव विहोर हो उठे।किडजी के अंशु सिन्हा व प्रचार्य अरुण झा ने कहा कि सुदूर ग्रामीण इलाकों के बच्चों को उत्कृष्ट शिक्षा उपलब्ध कराने जो सपना पनोरमा के निदेश संजीव मिश्रा ने देखे थे वह सपना अब साकार होने जा रहा है। वक्ता द्वय ने कहा कि छातापुर जैसे इलाके में भी शिक्षा का अलख जगे, इसके लिए संजीव मिश्रा ने आज से तीन साल पहले जब कोरोना काल था और लोग अपनी जिदंगी से दो चार हो रहे थें उसी समय 2020 में छातापुर में पनोरमा पब्लिक स्कूल की नींव रखी थीं आज फिर से छोटे बच्चों के लिए किडजी प्री स्कूल का भी उद्घघाटन कर रहे हैं जिससे की छातापुर सुपौल के बच्चों को उचित शिक्षा कोई दूसरा शहर नही जाना पड़े।
उन्होंने कहा कि संजीव मिश्रा को अगर छातापुर के लोगो का प्यार हमेशा मिलता रहा तो छातापुर को आने वाले दिनों में शैक्षणिक संस्थानो का हब बना देंगे
इसके लिए सभी का साथ जरूरी.
हैं,उन्होंने कहा बच्चे कच्चे मूर्ति के जैसे होते है अच्छी मुर्ति गढ़ना शिक्षकों का कर्तव्य हैं। इस भव्य मौके पर पनोरमा पब्लिक स्कूल की छात्राओ ने भी एक से बढ़कर एक देश भक्ति गाने पर नृत्य सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर सभी के मन को मोह ली वही छात्राओ ने अपनी-अपनी प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में समा बांध दी।
प्री कीडजी स्कूल उद्घाटन के अवसर पर स्कूल परिसर को दुल्हन की तरह सजाया गया था वही कार्यक्रम में छातापुर इलाके के कई जगहो से आकर बच्चों द्वारा पेश किए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद दर्शक दीर्घा में बैठकर ले रहे थें।
वही रविवार को रामपुर में प्री कीडजी स्कूल के उद्घाटन के मौके पर सांस्कृति कार्यक्रम में मंच उद्घघोषक के रूप में पूर्णियां से आए रेजा फैजी ने भी एक से बढ़कर एक फिल्म अभिनेता का हूबहू आवाज निकालकर लोगो को हंसने पर मजबूर कर दिया।
इस मौके पर पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक श्री संजीव मिश्रा एवं कविता मिश्रा के अलावे मुख्य अतिथि वायु सेना के कैप्टन विश्वजीत सिंह,किडजी के अंशू सिंहा,आयुष श्रीवास्तव, अरूण झा,सत्यैन्द्र सिंह,मोदक,तोसिफ हुसैन,श्री गौविंद झा,राहुल कुमार झा,नीतीश झा,आदित्य,महेश झा,सरफराज,जगप्रित,शुभम,सिम्मी वर्मा,वंदना कुमारी,पूनम,कुन्दन सिंह,ललन भगत,बब्लू कुशियैत,प्रवीण गौविंद,राजकुमार शर्मा,राजू कुमार,मोती अंसारी,राजू खान,अकिल अहमद खान,नागेश्वर भूसकुलिया,संगीत शिसक कुंदन सिंह समाजसेवी रामटहल भगत,समाजसेवी व पत्रकार पप्पु मेहता समेत अन्य लोग मौजूद थें।