कोसी लाइव/छातापुर (सुपौल) /पप्पू मेहता की रिपोर्ट
छातापुर प्रखण्ड के लक्ष्मीपुर खूंटी पंचायत स्थित प्राथिमिक विद्यालय यादव राम टोला नरहैया में मंगलवार को पाँचवी उतीर्ण छात्रों का आशीर्वाद व अभिनंदन समारोह आयोजित कर प्रगति पत्रक व टीसी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।वितरण कार्यक्रम का अध्यक्षता विद्यालय शिक्षा समिति के अध्य्क्ष राम कुमार रमन ने किया। पाँचवी उतीर्ण छात्रों को प्रगति पत्रक व टीसी देते हुए प्रधानाध्यपक कंचन कुमारी ने कहा कि आज के बच्चे कल के भविष्य है इसलिए उन्होंने सभी उतीर्ण छात्रों को आशीर्वाद एबं शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना किया। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक शिक्षा के बाद अब आप लोगो को आगे शिक्षा के लिए कड़ी मेहनत कर अच्छे अंक लाकर गाँव व समाज का नाम रौशन करना है।सहायक शिक्षक फैज अहमद ने कहा कि माता पिता के बाद स्कूल में ही बच्चे को अच्छे संस्कार मिलते है इसलिए आगे अनुशाषित रहकर बड़ो एबं अध्यपको के प्रति सम्मान रखना चाहिए।इस दौरान बच्चे काफी उत्साहित थे।मौके पर रामकुमार रमन,सचिव रीता देवी रूकिया देवी बुधनी देवी आदि मौजूद थे।